मध्य प्रदेश के शिवपुरी में शनिवार को पुलिस ने 24 घंटे में एक मर्डर केस के 3 आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि पुलिस को एक सिर कुचली व्यक्ति की लाश मिली थी। दरअसल, शिवपुरी के रहने वाले मुकेश जाटव की हत्या उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी कल्लू पठान के संग मिलकर की थी, जिसमें एक अन्य आरोपी भी शामिल था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह हत्या मानस भवन की रसोई में की गई थी। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पहले पत्थरों से कुचलकर पति की हत्या की इसके बाद मृतक के गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई गई।
इस पूरे मामले पर एसपी राजेश सिंह चंदेल का कहना है कि मानस भवन में जो लाश मिली थी, उसकी पहचान मुकेश जाटव के रूप में हुई थी। तफ्तीश में पता चला कि इसकी पत्नी के कल्लू पठान नाम के व्यक्ति से नाजायज संबंध थे। इन लोगों ने मिलकर मुकेश को शराब पिलाई और उसके बाद पत्थरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। मृतक के गुप्तांग को भी चोट पहुंचाई गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।