मॉब लिंचिंग : मध्य प्रदेश के नीमच में मोर चोरी के आरोप में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या

मध्य प्रदेश के नीमच से मॉब लिंचिंग का एक नया मामला सामने आया है। यहां बीती रात मोर चोरी के आरोप में एक बुजुर्ग की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। घटना कुकडेश्वर थाना क्षेत्र के लसूडिया आतरी गांव की है।

बताया जा रहा है कि रात में ग्रामीणों ने चार मोर चोरों को रंगे हाथों पकड़ा। इसमें से 3 चोर फरार हो गए। उसमें से एक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। उसकी ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के डायल हंड्रेड ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। बुजुर्ग के पास मिले कट्टे से चार मरे हुए मोर बरामद हुए है।