घरेलू रसोई गैस सिलिंडर हुआ महंगा, जानें नई कीमत

पिछले माह अक्टूबर में बिना-सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर (LPG Cylinder Price) की कीमत में करीब 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी वही अब 1 नवंबर से एक बार फिर इसकी कीमत में बढ़ोतरी की गई है। दरअसल, यह तीसरा महिना है जब रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी की गई है. देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलिंडर नवंबर में करीब 76.5 रुपये महंगा हुआ है। जिससे आम आदमी को झटका लगा है। आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 681.50 रुपये चुकाने पड़ेंगे। कोलकाता में इसका दाम 706 रुपये है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 651 और 696 रुपये है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1204 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1258 रुपये, मुंबई में 1151.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1319 रुपये हो गया है।
अक्टूबर की कीमतों पर नजर डाले तो दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर के लिए आपको 605 रुपये चुकाने पड़ते थे। कोलकाता में इसका दाम 630 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 574.50 और 620 रुपये था। 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1085 रुपये थी। कोलकाता में 1139.50 रुपये, मुंबई में 1032.50 रुपये और चेन्नई में इसका दाम 1199 रुपये था। वही सितंबर में दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलिंडर 590 रुपये का था। कोलकाता में इसका दाम 616.50 रुपये था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम क्रमश: 562 और 606.50 रुपये था। वहीं, 19 किलोग्राम सिलिंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपये थी। कोलकाता में पिछले महीने यह 1114.50 रुपये, मुंबई में 1008.50 रुपये और चेन्नई में 1174.50 रुपये था।