कितनी खराब बात है लोग शराब पीने के लिए बिहार से झारखंड आते हैं: नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने पूर्ण शराबबंदी का समर्थन करते हुए कहा कि यदि उनकी पार्टी झारखंड में सत्ता में आती है तो वह बिहार की तरह यहां भी पूर्ण शराबबंदी लागू करेगी। रांची में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भी पूर्ण शराबबंदी लागू होना चाहिए। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे समाज की अनेक कुरीतियां समाप्त हो जाती हैं और सामाजिक तानाबाना स्वस्थ और मजबूत होता है। नीतीश ने शनिवार को रांची में कहा कि यह कितनी खराब बात है कि बिहार में जो लोग शराब पीना चाहते हैं वे इस काम के लिए झारखंड चले आते हैं। नीतीश ने कहा कि यह बड़ा ही अशोभनीय है कि बिहार में शराब की लत वाले लोग शराब पीने के लिए झारखंड का रुख करते हैं।

झारखंड के विकास के लिए 5 मंत्र

पहला CNT एवं SPT ऐक्ट में छेड़छाड़ न हो

दूसरा पूर्ण शराबबंदी लागू करना

तीसरा क्षेत्रीय विकास (मंडलवार) की रणनीति बनाना

चौथा पिछड़ों एवं अति पिछड़ों को 27 फीसद आरक्षण देने की व्यवस्था करना

पांचवा अल्पसंख्यकों के विकास पर तेजी से काम करना