IIT छात्र ने हॉस्टल की तीसरी मंजिल से कुदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई यह वजह

हैदराबाद (Hyderabad) के 20 साल के इंजीनियरिंग छात्र ने मंगलवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) (IIT Hyderabad) के होस्टल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। पुलिस के मुताबिक, छात्र का नाम पिचिकला सिद्धार्थ है। वह बीटेक में तीसरे वर्ष का छात्र था। आत्महत्या करने से पहले उसने अपने कुछ दोस्तों को सुसाइड नोट मेल किया था। इसमें उसने लिखा था कि तनाव के कारण वह यह कदम उठा रहा हूं।
सुसाइड नोट में उसने लिखा- जिंदगी बोझिल हो गई है। उसकी मौत से दुनिया को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। मुझे बिल्कुल नहीं पता भविष्य में मेरा क्या होगा। पिछले दो महीने से तनाव में हूं। पुलिस ने कहा कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी हॉस्पिटल भेजा गया। आईआईटी में आत्महत्या का यह तीसरा मामला है। घटना की जांच की जा रही है। संस्थान ने छात्र की मौत पर उसके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।