Houston में बोले PM मोदी- अमेरिका में अब की बार, ट्रंप सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ह्यूस्टन (Houston) के एनआरजी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। यहां वो 50 हजार लोगों की विशाल सभा को संबोधित करने वाले हैं। 'हाउडी मोदी (Howdy Modi)' कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) मंच साझा कर रहे हैं। दोनों दिग्गज करीब 100 मिनट साथ रहेंगे। इससे पहले कार्यक्रम का आगाज रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ। 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम भारत और अमेरिका दोनों ही देशों के लिए अहम माना जा रहा है।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत गुड मॉर्निंग ह्यूस्टन, गुड मॉर्निंग टेक्सस, गुड मॉर्निंग अमेरिका की। उन्होंने कहा ट्रंप किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अरबों लोग ट्रंप के शब्द-शब्द को फॉलो करते हैं। विश्व की राजनीति में ट्रंप का बड़ा वजूद है। मुझे ट्रंप में हमेशा अपनापन दिखता है। उन्होंने कहा कि 'अब की बारी ट्रंप सरकार'।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दो बड़े लोकतंत्र के दोस्ती का दिन है। आज इतिहास बनते पूरी दुनिया देख रही है। मुझे 2017 में ट्रंप ने अपनी फैमिली से मिलाया था। पीएम मोदी ने कहा कि भारत अमेरिकी के संबंध बहुत अच्छे हैं और हम सच्चे मित्र हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत में पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस एतिहासिक कार्यक्रम में आकर बहुत खुश हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी। मेरा सौभाग्य है कि मैं पीएम मोदी के साथ हूं। हमारे सपने साझें है और प्रवासी भारतीय पर हमें गर्व है। भारत-अमेरिका एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि अमेरिका में भारत का मुझसे अच्छा दोस्त राष्ट्रपति नहीं रहा। मोदी कार्यकाल में दुनिया भारत को एक मजबूत देश के रूप में देख रही है। मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत हो रहा। दोनों देश का संविधान we the people से शुरू होता है। मोदी राज में 30 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका अर्थव्यस्था सबसे अच्छी है। सुरक्षा के लिहाज से मिलकर दोनों देश मिलकर काम कर रहे हैं। इस्लामिक आंतकियों से बचाव करने के लिए हम तैयार हैं।

भारत-अमेरिका के बीच नई रक्षा साझेदारी पर काम होगा। भारत के साथ मिलकर इस्लामिक आतंकवाद से लड़ेंगे। सीमा सुरक्षा के लिए दोनों देश साथ काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अवैध प्रवासी हमें बिल्कुल स्वीकर नहीं है। हमें अमेरिका के लोगों के हित में काम करना है। भगवान सबका भला करे, भारत का भी और अमेरिका का भी।