कोचिंग जा रही थी लड़की, चार लड़कों ने घसीटकर कमरे में किया बंद और फिर...

झांसी के चिरगांव थाना क्षेत्र में कंप्यूटर की कोचिंग करने जा रही लड़की को चार लड़के जबरदस्ती एक कमरे में ले गए। 3 लोग लड़की के साथ बंद कमरे में उसके साथ छेड़छाड़ व रेप की कोशिश करते रहे तो वहीं चौथे लड़के ने बाहर से ताला लगा दिया। लड़की के चिल्लाने पर पड़ोसियों ने लड़की को बचाया। मोहल्ले वालों ने देखा कि बाहर से ताला लगा हुआ है और एक लड़की अंदर चिल्ला रही है। मोहल्ले वाले वहां जमा हो गए और ताला तोड़कर लड़की को बाहर निकाला। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

इसके बाद लड़की ने पूरा मामला अपने पिता को बताया। पीड़िता ने बताया क‍ि हम कोचिंग जा रहे थे क‍ि तभी चार लड़के मिले। वह मुझे धक्का देकर एक कमरे में ले गए और बाहर से ताला लगा दिया। यह लोग हम से छेड़खानी और रेप की कोश‍िश कर रहे थे। पिता ने चार आरोपियों के खिलाफ चिरगांव थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ। ओपी सिंह ने बताया क‍ि इस संदर्भ में चिरगांव थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिन लोगो ने ये काम किया और भाग गए, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।