'विराट कोहली' के हमशक्ल ने Tik-Tok पर मचा रखी है धूम, फॉलोअर्स करीब 4 मिलियन

क्रिकेट के मैदान में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने धूम मचा रखी है उसी तरह एक और विराट कोहली है जिसनें TikTok पर धूम मचा रखी है। हम बात कर रहे विराट कोहली जैसे दिखने वाले उनके हमशक्ल गौरव अरोड़ा की। गौरव अरोड़ा एक फेमस TikTok स्टार हैं। गौरव के करीब 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और उनकी वीडियो पर 32.9 मिलियन लाइक्स हैं। गौरव अरोड़ा की शकल हूबहू विराट कोहली (Virat Kohli) से मिलती है। गौरव ने अपना हेयर स्टाइल और लुक भी कोहली की तरह ही रखा हुआ है। इसलिए भी लोग गौरव को Tik-Tok पर फॉलो कर रहे हैं।

गौरव ज्यादातर Tik-Tok वीडियो में टीम इंडिया की जर्सी में नजर आते है। उनके वीडियोज में कभी कभी उनके फ्रेंड्स भी रहते हैं। ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। बता दें कि Tik-Tok के इस समय भारत में 20 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं। पिछले दिनों मद्रास हाईकोर्ट ने इस पर बैन लगा दिया था। हालांकि, बाद में प्रतिबंध हटा लिया गया। हाल ही में इस ऐप पर डाटा चोरी का भी आरोप लगा है।

बता दे, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक (Tik-Tok) को 21 सवालों का एक नोटिस भेजा है और साथ के साथ चेतावनी भी दी है कि इन सवालों के जवाब जल्द से जल्द दे वरना बैन के लिए तैयार रहें। सरकारी अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

सरकार द्वारा पूछे गए कुछ सवाल

- ऐप उपभोक्ता का कितना डाटा इकट्ठा करता है?

- कंपनी सिंगापुर और अमेरिका के अलावा कहां डाटा स्टोर करती है।

- क्या कंपनी किसी तीसरे व्यक्ति से साथ डेटा शेयर करती है।

- क्या कंपनी की भारत मे सर्वर लगाने की योजना है।

- कंपनी 18 साल के कम उम्र वाले उपभोक्ताओं को किस तरह वेरीफाई करती है।

- कंपनी के भारत के कितने ऑफिस और कर्मचारी हैं।

- बाकी देशों में टिकटॉक चलाने की उम्र कितनी है।

- कंपनी अपने प्लेटफार्म पर अपत्तिजनक कंटेंट हटाने के लिए क्या कर रही है।

- 1 जुलाई 2017 से अब तक कंपनी को कितनी शिकायतें मिलीं और कंपनी ने उनका क्या किया।

- क्या कंपनी ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट सावर्जिनक करती है।

- कंपनी अभिभावकों के संदेह को दूर करने के लिए क्या कर रही है।

- क्या कंपनी आईटी इंटरमिडियरी रूल्स 2011 का पालन करती है।

- क्या कंपनी अपने इन्फ्लुएंसर्स की सेवाओं का इस्तेमाल करती है।

- बच्चों की निजता का उल्लंघन करने पर FTC ने कंपनी पर 5.7 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया है। क्या भारत में कंपनी इस नियम का पालन करती है