जब लोगों ने पूछा क्या मेट्रो में TikTok वीडियो बनाया जा सकता है, DMRC ने इस अंदाज में दिया जवाब

TikTok की दिवानगी आज लोगों में इतनी बढ़ गई है लोग सडकों पर माल में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड हर जगह वीडियो बनाते दिख रहे है। हाल ही में दिल्ली से एक मामला सामने आया था जब DTC बस में एक लड़की के डांस का वीडियो वायरल हो गया था। यह वीडियो 12 जुलाई को जनकपुरी में बनाया गया था। इस वीडियो के वायरल होने पर डीटीसी बस का संचालन करने वाले मैनेजमेंट ने कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को सस्पेंड कर दिया गया है। वही मार्शल को सिविल डिफेंस ऑफिस भेजा गया। कंडक्टर कॉन्ट्रैक्ट पर था, उससे भी जवाब मांगा गया था। ऐसे में कई लोगों का सवाल था कि क्या दिल्ली मेट्रो में TikTok वीडियो बनाया जा सकता है?

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इसका जवाब बहुत ही अलग अंदाज़ में दिया। DMRC ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी की, जिसमें उन्होंने Delhi Metro में टिकटॉक बनाने इजाजत नहीं होने की बात कही।

दरअसल DMRC ने इसका जवाब देने के लिए एक गाने का GIF पोस्ट किया है। गाना दलेर मेंहदी का है। ट्वीट में लिखा है।

'लोगों का सवाल- क्या मेट्रो में TikTok वीडियो बनाया जा सकता है।

Metro का जवाब- ना..ना..ना..ना..ना..रे...ना..रे..'

बता दें कि वीडियो में युवती पहले सपना चौधरी के गानों पर डांस कर रही थी। बाद में वह अलग-अलग गाने पर डांस कर रही थी। इस दौरान एक सुरक्षा कर्मचारी भी युवती के सामने खड़ा मुस्कुराता दिख रहा है। वीडियो की शुरुआत में युवती खड़ी बस के सामने डांस करती दिखती है, इस समय उसके साथ गार्ड वह दो अन्य व्यक्ति खड़े रहते हैं। बाद में युवती बस के अंदर डांस करती दिखती है। हालांकि इस दौरान बस में यात्री मौजूद नहीं थे।