दिल्ली: सरकारी नौकरी से रिटायर बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी की हत्या

राजधानी दिल्ली के वसंत विहार में सरकारी नौकरी से रिटायर बुजुर्ग दंपति और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान विष्णु माथुर और शशि माथुर के रूप में हुई है, जबकि घरेलू सहायिका की पहचान खुशबू के रूप में हुई। विष्णु माथुर केंद्र सरकार की नौकरी से रिटायर हुए थे, जबकि उनकी पत्नी शशि एनडीएमसी में नौकरी करने के बाद रिटायर हुई थीं।घर के अंदर आज सुबह तीनों के शव पाए गए और सामान बिखरा हुआ पाया गया। दिल्ली पुलिस को शक है कि यह हत्या किसी जान पहचान वाले ने की है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिमी) देवेन्दर आर्य ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है।