महिला से गैंगरेप के वक्त आपस में भिड़े पांच दरिंदे, फिर कर डाला ये घिनौना काम

तमिलनाडु (Tamil Nadu) में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार को कुड्डालोर जिले के नेइवेली की रहने वाली 32 वर्षीय महिला किराना का सामान लेकर दुपहिया वाहन पर अपने एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान रिश्तेदार ने रास्ते में पेशाब करने के लिए दुपहिया वाहन सड़क पर रोका और किनारे में चला गया। तभी वहां लोग महिला को सड़क पर अकेला खड़े देखकर छेड़छाड़ करने लगे। हालांकि महिला का रिश्तेदार उसे बचाने के लिए आया। लेकिन पांचों ने उसे बुरी तरह पीट कर वहां से भगा दिया।

इसके बाद पांचों महिला को निर्जन स्थान पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया। इसी दौरान पांचों में पहले रेप कौन करेगा इसको लेकर आपस में उलझ गए और साथियों ने ही उनमें से एक की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली कांड के बाद चारों दरिंदे महिला को वहीं बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। महिला ने बाद में होश में आने पर पास के पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस तत्काल महिला को मेडिकल टेस्ट कराने के लिए अस्पताल ले गई।

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों की शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके नाम हैं- कार्तिक (23 वर्ष), एम सतीश कुमार (23), सी राजदुरई (25) और ए शिवाबालन (22)। पांचवां आरोपी जिसकी साथियों ने ही हत्या कर दी, उसकी पहचान एम प्रकाश (26 वर्ष) के तौर पर हुई। सभी आरोपी दिहाड़ी मजदूर हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।