हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग के बाद क्रिकेट मैदान में बल्लेबाज बने राहुल गांधी, वीडियो वायरल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने शुक्रवार को क्रिकेट के मैदान में अपना हाथ आजमाया और कुछ देर बल्लेबाजी भी की। दरअसल, हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Vidhansabha Election) में प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी महेंद्रगढ़ गए हुए थे वहां एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद जब दिल्ली वापिस लौट रहे थे तभी उनके हेलीकॉप्टर की रेवाड़ी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। हेलीकॉप्टर जहां लेंड हुआ वह एक कॉलेज का मैदान था जहां कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। मैदान में क्रिकेट खेलते बच्चों के साथ राहुल गांधी ने भी हाथ आजमाया और कुछ देर बल्लेबाजी भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में हम देख सकते है कि राहुल गांधी बल्लेबाजी कर रहे है और कुछ बच्चे गेंदबाजी। बच्चे भी राहुल गांधी की मौजूदगी से बेहद प्रसन्न नजर आए।

बता दे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण शुक्रवार को हरियाणा के रेवाड़ी में आपात लैंडिंग करानी पड़ी। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी हरियाणा के महेंद्रगढ़ में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। इस बीच मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी के एक कॉलेज में उतारना पड़ा। कांग्रेस सूत्रों ने उन खबरों को गलत करार दिया है जिनमें कहा गया था कि तकनीकी खराबी के कारण राहुल के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी। उन्होंने कहा कि हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग हुई और राहुल गांधी सड़क मार्ग से दिल्ली रवाना हुए।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को महेंद्रगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित किया। पहले इस सभा को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संबोधित करने वाली थीं, लेकिन उनके अस्वस्थ होने के कारण वे महेंद्रगढ़ नहीं जा सकीं।