Children's Day: Google Doddle के लिए गुरुग्राम की 7 साल की बच्ची की बनाई तस्वीर, जानिए क्या है इसमें खास

चिल्ड्रंस डे यानि बाल दिवस (Bal Diwas) के मौके पर गूगल (Google) ने आज बहुत ही प्यारा सा डूडल (Google Doodle) बनाया है। यह तो हम सभी जानते है कि आज यानि 14 नवंबर को भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहर लाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्म हुआ था। गूगल ने ये डूडल चाचा नेहरू (Chacha Nehru) को समर्पित किया है। आपको बता दें, ये गूगल डूडल गुरुग्राम की दूसरी क्लास में पढ़ने वाली सात साल की लड़की दिव्यांशी सिंघल ने बनाया है। दिव्यांशी ने इस तस्वीर में पेड़-पौधों को चलते हुए दिखाया है और नाम दिया है 'वॉकिंग ट्री' (Walking Tree)।

हर साल की तरह इस साल भी गूगल ने 'Doodle 4 Google' नाम की प्रतियोगिता रखी थी। इस साल प्रतियोगिता की थीम थी When I grow up, I hope। इस बाल दिवस (Children's Day) की प्रतियोगिता में गूगल को 1.1 लाख एंट्रीज़ मिली, ये सभी चित्र 1 से 10 तक की कक्षा वाले बच्चों ने बनाए थे, जिसमें दिव्यांशी सिंघल की इस पेंटिंग को चुना गया।

बता दे, साल 1925 से बाल दिवस (Bal Diwas) मनाया जाने जाता था। जिसे 1953 में दुनिया भर में इसे मान्यता मिली। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 20 नवबंर को बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की, लेकिन यह अन्य देशों में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। भारत में भी पहले यह 20 नवंबर को ही मनाया जाता था, लेकिन 1964 में प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के निधन (27 मई 1964) के बाद सर्वसहमति से ये फैसला लिया गया कि जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर माना जाएगा। पंडित नेहरू ने भारत की आजादी के बाद बच्चों की शिक्षा, प्रगति और कल्याण के लिए बहुत काम किया था।

Children's Day पूरे भारत में मनाया जाता है। इस दिन बच्चे स्कूलों में नाच-गाने वाले प्रोग्राम करते हैं। चाचा नेहरू के जन्मदिन पर खास भाषण दिया जाता है। वहीं, बाल दिवस के मैसेजेस से एक-दूसरे को चिल्ड्रंस डे की बधाई दी जाती हैं।