उर्मिला मातोंडकर को रास नहीं आई कांग्रेस, दिया इस्तीफा

एक्ट्रेस से पॉलीटिशयन बनीं उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) ने कांग्रेस पार्टी (Congress Pary) को अलविदा कह दिया है। मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं। बता दे, 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उर्मिला ने कांग्रेस जॉइन की थी। लेकिन पांच महीने के अंदर ही उन्होंने कांग्रेस से अपना त्यागपत्र दे दिया है। लोकसभा चुनाव में उर्मिला ने अपनी हार का ठीकरा स्थानीय कांग्रेस नेताओं पर फोड़ा था।

उर्मिला ने कांग्रेस से त्यागपत्र देते हुए कहा है, 'मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी हूं। मैं पहली तब इस्तीफा के बारे में सोचना शुरू कर दिया जब मेरे बार-बार के प्रयास के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया गया और बाद में तब मैंने मुंबई कांग्रेस के प्रमुख मिलिंद देवड़ा को 16 मई को पत्र लिखा था। इसके बाद इस खत में किए गए गोपनीय संवाद को बड़ी आसानी से मीडिया में लीक कर दिया गया। मेरे साथ यह एक घोर छल था। मेरे लगातार विरोध जाहिर करने के बावजूद पार्टी में किसी ने इसको लेकर क्षमा नहीं मांगी यहां तक कि चिंता भी नहीं जाहिर की। यही नहीं मेरे खत में जिन लोगों के नाम थे उनमें से कुछ को मुंबई नॉर्थ में कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन के बावजूद नए पदों से नवाजा गया।'

गौरतलब है कि मुंबई उत्तर में कांग्रेस के घटिया प्रदर्शन के लिए विशेष रूप से जिन लोगों का मेरे पत्र में जिक्र था, उनके खिलाफ उनके कृत्यों के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि उन्हें नए पदों से पुरस्कृत ही किया गया। हालांकि, यह स्पष्ट है कि मुंबई कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी पार्टी की बेहतरी के लिए संगठन में बदलाव और परिवर्तन लाने में असमर्थ हैं। मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी से नाराज उर्मिला ने कहा कि मेरी राजनीतिक और सामाजिक संवेदनाएं बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए हैं, लेकिन मुंबई कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति के कारण मैं ऐसा कर नहीं पा रही हूं।