मुस्लिम आबादी को लेकर BJP विधायक सुरेंद्र सिंह का विवादित बयान, कहा - 50 पत्नी रखते है, पैदा करते हैं 1050 बच्चे

अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर मुस्लिम आबादी को लेकर एक विवादित बयान दिया है। सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मुस्लिम धर्म के लोग 50 पत्नियाँ रखते है और 1050 बच्चे पैदा करते है। यह परंपरा नहीं है बल्कि जानवरों जैसी प्रवृत्ति है। आज जब देश के सामने जनसंख्या एक बड़ी चुनौती के रूप में है तो मुस्लिम समाज को देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।

आपको बता दे, हाल ही में जनसंख्या नियंत्रण के तरीको को लेकर बहस छिड़ी हुई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा था कि देश की समस्या के पीछे असली वजह है बढ़ती हुई जनसंख्या है और उस पर सख्ती से नियंत्रण की जरूरत है। बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज ने जनसंख्या के बहाने मुस्लिम समाज पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि अब समय की मांग है कि मुस्लिम समाज को भी अपनी जिम्मेदारियों को समझना चाहिए और इसके साथ ही सरकार से इस विषय में कड़ा कानून बनाने की मांग की थी।