एयर इंडिया के विमान AI-018 से टकराया पक्षी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे 97 यात्री

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां अहमदाबाद-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट (एआई-018) हवाई अड्डे से उड़ान भरने के 10 मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान भरते ही विमान से पक्षी टकरा गया था। सूत्रों के अनुसार, इस हादसे के वक्‍त फ्लाइट में 97 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार लिया गया। हालांकि यात्रियों ने कहा कि उन्हें बताया गया कि विमान में तकनीकी खराबी की वजह से उसे शहर के हवाई अड्डे पर लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-018 ने अहमदाबाद हवाई अड्डे से अपने निर्धारित समय सुबह 7:10 बजे उड़ान भरी और दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह8:45 बजे पहुंचना था। पर पहुंचना था।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एयर इंडिया ने यात्रियों को कोई वैकल्पिक फ्लाइट नहीं उपलब्ध कराई जिसकी वजह से यात्रियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को दिल्ली से दूसरी फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन निर्धारित समय पर दिल्ली नहीं पहुंचने की वजह से उनकी फ्लाइट छूट गई।