दिल्ली : फिर लागू होगा ऑड-ईवन, जानें- किस दिन चलेगी कौन से नंबर की कार

साल 2016 में दिल्ली में होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन लागू किया था। अब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इस नियम को फिर से लागू करने का ऐलान किया है। यह नियम 4 से 15 नवंबर के बीच लागू होगा। इसके साथ ही उन्होंने कई और भी कदम उठाए हैं जिसका एलान उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में किया। उन्होंने इसे पराली एक्शन प्लान नाम दिया है। इस एक्शन प्लान के तहत उन्होंने 7 प्वाइंट सुझाए हैं। केजरीवाल का कहना है कि 7 में से ऑड-ईवन और पटाखे वाला प्लान दो पराली का धुआं कम हो जाने के बाद खत्म हो जाएंगे लेकिन बाकी पांच प्लान को विंटर एक्शन प्लान में बदल दिया जाएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नवंबर के महीने में दिल्ली के आस-पास के राज्यों में पराली जलाई जाती है, इस वजह से दिल्ली गैस चेंबर बन जाता है। इसलिए एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया जा रहा है।

ऐसा होगा ऑड-ईवन फॉर्मूला, जानें किस तारीख को चलेंगी किस नंबर की गाड़ियां

क्या है विषम(ऑड) संख्या

ऑड यानी विषम संख्याएं वो होती हैं जिनका भाग 2 से नहीं किया जा सकता। जैसे- 1, 3, 5, 7, 9

विषण संख्या वाली गाड़ियां 5, 7, 9, 11, 13 और 15 नवंबर को चलेंगी।

क्या है सम(ईवन) संख्या


सम यानी ईवन संख्या वो होती है जिसे दो से विभाजित किया जा सकता है। जैसे- 2, 4, 6, 8, 0

सम संख्या वाली गाड़िया 4, 6, 8, 10, 12 और 14 नवंबर को चलेंगी।

आपको बता दें, केजरीवाल ने ये फैसला लगभग 1200 ई-मेल और कई विशेषज्ञों से सलाह मशविरे के बाद लिया है। जिसका मकसद दिल्ली को प्रदूषण रहित करना है। प्रदूषण से बचने के लिए दिल्ली सरकार लोगों को मुफ्त मास्क उपलब्ध कराएगी।