7वां वेतन आयोग : केंद्रीय कर्मचारियों की दिवाली पक्की, बेसिक सैलरी और DA मे होगी बढ़ोतरी!

नरेंद्र मोदी सरकार (Modi Government) जल्द केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी कर सकती है। दरहसल, केंद्रीय कर्मचारी लंबे समय से मोदी सरकार से अपनी बेसिक सैलरी 18000 में बढ़ोतरी करने का मांग कर रहे हैं। सरकार कर्मचारियों के मांग पर गंभीरता से विचार कर रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा कर सकती है। इसके साथ ही सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के डियरेंस अलाउंस (DA) में भी बढ़ोतरी कर सकती है।

मिलने लगेगी 26000 बेसिक सैलरी

दरहसल, वर्तमान समय में केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार की तरफ से 18000 की बेसिक सैलरी दी जा रही है। वही अब कर्मचारी अपनी बेसिक सैलरी में 8000 रुपये की बढ़ोतरी करने की मांग कर रहे हैं। अगर मोदी सरकार उनकी बात मान लेती है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तत्काल प्रभाव से 26000 हो जाएगी। चर्चा है कि सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों से जुड़े इस मुद्दे पर कई दौर की बैठक की है। कहा जा रहा है कि सरकार आने वाले दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी और भत्ते को लेकर कई बड़े ऐलान कर सकती है।

DA में भी होगी बढ़ोतरी

बेसिक सैलरी के साथ-साथ केंद्रीय कर्मचारियों की डियरेंस अलाउंस में भी इजाफा करने की मांग है। अभी केंद्रीय कर्मचारियों को 12 फीसदी की दर से डियरेंस अलाउंस (Dearness Allowance) सरकार की तरफ से मिलता है। कर्मचारी इसी में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। उम्मीद है कि सरकार बेसिक सैलरी (Basic Salary) में बढ़ोतरी के साथ DA में भी इजाफा कर सकती है। दरहसल, देश के कई राज्यों ने अपनी कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन और डियरेंस अलाउंस में बढ़ोतरी कर दी है जिसकी वजह से अब केंद्र सरकार पर दबाव बना हुआ है।