7वां वेतन आयोग : मोदी सरकार का दिवाली बोनांजा, इन कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में 6900 रुपए बढ़कर आएगी सैलरी

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए मोदी सरकार ने नॉन प्रोडक्टिव लिंक्‍ड बोनस (NLPS) का ऐलान किया है। 4 अक्‍टूबर को जारी सरकारी आदेश के मुताबिक ग्रुप B और ग्रुप C के कर्मचारियों को एड हॉक बोनस दिया जाएगा। बोनस के तौर पर कर्मचारियों 6900 रुपए मिलेंगे। यह बोनस 30.4 दिन की सैलरी होता है। बोनस प्राप्त करने वाले ये वे कर्मचारी होंगे जो प्रोडक्टिविटी लिंक्‍ड बोनस स्‍कीम में कवर नहीं होते हैं। यह बोनस सेंट्रल पैरा मिलिट्री फोर्सेज और आर्म्‍ड फोर्सेज के लिए भी है। सरकारी आदेश के मुताबिक 31 मार्च 2019 तक जो कर्मचारी सेवा में रहे हैं और 2018-19 के दौरान 6 माह की सर्विस पूरी करते हैं, उन्‍हें एड हॉक बोनस दिया जाएगा।

एजी ऑफिस ब्रदरहुड प्रयागराज के पूर्व अध्‍यक्ष हरीशंकर तिवारी ने बताया कि सरकार हर साल त्‍योहार पर Non Gazetted अफसरों को बोनस देती है।

आपको बता दें कि इससे पहले इंडियन आर्मी की मददगार टुकड़ी आर्मी ऑर्डनेंस कॉर्प (AOC) के सिविल कर्मचारियों को 40 दिन का बोनस देने की मंजूरी दी गई थी। यह बोनस 2018-19 के लिए है। प्रोडक्टिविटी लिंक्‍ड बोनस (PLB) के तहत इन कर्मचारियों को 9000 रुपए से अधिक बोनस मिलेगा। इसमें ग्रुप B, ग्रुप C और ग्रुप D के हजारों नॉन गजटेड सिविल कर्मचारी शामिल हैं। यह टुकड़ी देश के लगभग हर राज्‍य में मौजूद है।

कैजुअल वर्कर का NPLB अलग है। इसका कैलकुलेशन सीलिंग 1200 रुपए प्रति माह है। इसे (1200X40/30.4=1184.21) फॉर्मूले पर कैलकुलेट किया जाता है। अगर भत्‍ते 1200 रुपए प्रति माह से कम है तो फिर PLB महीने के हिसाब से कैलकुलेट होगा। आदेश के मुताबिक PLB का खर्च संबंधित विभाग उठाएगा।