डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत मायने रखता हैं शुगर लेवल, इन 10 फलों के सेवन से करें इसे नियंत्रित

डायबिटीज अर्थात मधुमेह आज के समय की सबसे बड़ी परेशानी बना हुआ हैं जिससे सिर्फ बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवा और बच्चे भी पीड़ित हैं। डायबिटीज एक गंभीर और आजीवन रहने वाली बीमारी है। इसमें रक्त में मौजूद ग्लूकोज या शुगर का स्तर बढ़ जाता है और ऐसे में यह जानलेवा भी हो सकता है। एक डायबिटीज मरीज के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है अपना ब्लड शुगर लेवल मैनेज करके रखना और उसके लिए आपका खानपान संतुलित होना चाहिए। एक बार किसी को इस बीमारी के होने का पता चल जाता है, तो सबसे पहले खानपान पर ही प्रतिबंध लगता है। ऐसे में डायबिटीज मरीज हमेशा असमंजस में रहते हैं कि क्या खाया जाए। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फलों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनका सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता हैं। तो आइए जानते हैं, डायबिटीज के मरीज डाइट में किन फलों को शामिल कर सकते हैं।

आड़ू

एक रिपोर्ट के अनुसार, आड़ू एक ऐसा फल है, जिसका सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं। इसमें फाइबर अधिक होता है। विटामिन ए, सी, पोटैशियम से भरपूर यह फल अचानक से ही एक बार में ब्लड शुगर बढ़ा देता है। आड़ू में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड डायबिटीज के कारण होने वाले मोटापे और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी लड़ सकता है। आड़ू हर दिन खाने से सूजन, प्रतिरक्षा प्रणाली और पाचन में सुधार करने में भी मदद कर सकता है।

अमरूद

अमरूद डायबिटीज को नियंत्रित करता है और यह कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए सबसे अच्छा फूड है। अमरूद में विटामिन ए और विटामिन सी होता है और इसमें उच्च मात्रा में डाइटरी फाइबर होते हैं। इस फल का ग्लूकोज़ इडेक्स भी कम होता है।

जामुन

आयुर्वेद में वर्षों से जामुन को इंसुलिन संवेदनशीलता को ठीक करने के लिए किए इस्तेमाल किया जाता है। इस फल में शुगर की मात्रा कम होती है। यदि आप इसका सेवन हर दिन करते हैं, तो काफी हद तक ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखा जा सकता है। दरअसल, कुछ काले फलों में मौजूद कम्पाउंड और एंटीऑक्सीडेंट स्टार्च को ऊर्जा में बदलने और ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मदद करते हैं।

बेरीज़

बेरीज़ में जहां एंटी ऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में होते हैं इसलिए ये ना केवल आपके शरीर को फ्री-रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती हैं। डायबिटीज के रोगी अपने शुगर लेवल को हेल्दी रखने के लिए बेरीज़ को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और ब्लैकबेरी, रसबेरी, क्रैनबेरी, चॉकोबेरी आदि।

एवोकाडो

एवोकाडो में शुगर की मात्रा कम होती है और जीआई स्कोर लगभग 40 होता है। 1 कच्चे एवोकाडो में लगभग 0।66 ग्राम शुगर की मात्रा होती है। इसमें कार्बोहाइड्रेट कम और यह हेल्दी फैट से भरपूर होता है। एवोकाडो आपके पेट को लम्बे समय तक भरा रखता है और आपके ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ने नहीं देता है।

सेब

सेब एक बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी फल है। सेब में फ्रुक्टोज होता है। इसका सेवन करने के बाद ब्लड शुगर लेवल पर न के बराबर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसमें फाइबर होता है। ये पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार अगर कम मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो ये टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को कम कर सकता है।

खुबानी

खुबानी गर्मियों में आने वाला एक मीठा फल है और आपके मधुमेह डाइट प्लान के लिए एक बेहतर विकल्प है। यूएसडीए के अनुसार एक खुबानी में सिर्फ 17 कैलोरी और 4 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होते हैं जो ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता। इसमें भरपूर फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र के साथ शुगर लेवल्स को कम रखने लिए भी अच्छा होता है।

पपीता

पपीता खाकर भी आप ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, पपीते का शरीर पर हाइपोग्लाइसेमिक प्रभाव हो सकता है। इसमें फ्लेवोनॉएड्स भी होते हैं, जो एक नेचुरल एंटीऑक्सिडेंट हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कोशिका क्षति को रोक सकते हैं। वजन को बढ़ने नहीं देते हैं। कम कैलोरी वाला फल विटामिन बी, फोलेट, पोटैशियम और मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है।

संतरा

संतरा विटामिन सी का एक श्रेष्ठ स्त्रोत है जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करने के साथ शरीर से फ्री रेडिकल्स को खत्म कर के गंभीर बीमारियों जैसे कैंसर, स्ट्रोक व दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करता है। इसमें फोलेट व पोटेशियम की अच्छी मात्रा ब्लड प्रेशर को नियमित रखती है जिससे टाइप 2 डाईबिटीज़ से जुड़े हृदय रोगों से बचा जा सकता है।

कीवी

कीवी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ई, के, और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसमें शुगर कम मात्रा में होती है। इसलिए ये फल डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं। इसका सेवन करने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।