कोरोना वायरस का कोहराम जारी, जानें कैसे करें इसका खात्मा

चीन के वुहान शहर से शुरु हुए कोरोना वायरस का कहर अब पूरी दुनिया में फैल चुका हैं और विदेशों में भी इसके संकेत दिखाई देने लगे हैं। चीन में मौत का आंकड़ा 1500 से ऊपर पहुंच चुका हैं और 50,000 से ज्यादा संक्रमित लोग पाए जा चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा इस वायरस से होने वाली बीमारी को 'कोविड-19' (COVID 19) नाम दिया गया हैं। को - कोरोना, वि- वायरस, डी - डीजीज। ऐसा इसलिए क्योंकि, पहली बार इसकी पहचान 2019 में की गई।

कैसे फैलता है वायरस?

एक स्टडी में पता चला है कि ये वायरस अन्य फ्लू की तुलना में करीब 4 गुना ज्यादा लंबे समय तक जिंदा रह सकते हैं। आमतौर पर फ्लू के वायरस 2-3 दिनों तक जिंदा रहते हैं लेकिन इस वायरस में ऐसा नहीं होता। यह इंफैक्शन सिर्फ इंसानों के संपर्क में आने से ही नहीं बल्कि निर्जीव वस्तुओं को छूने से भी फैलता है। लकड़ी, गिलास, प्लास्टिक या धातु से बनी चीजों पर यह वायरस 9 दिनों तक जिंदा रह सकते हैं। वहीं 4 डिग्री या उससे कम तापमान में तो ह जानलेवा वायरस 1 महीने से भी ज्यादा समय तक जीवित रह सकते हैं। जबकि 30 डिग्री या इससे ज्यादा तापमान में इनके जिंदा रहने की क्षमता कम हो जाती है।

कैसे मरते हैं कोरोना वायरस?

विशेषज्ञों ने बताया कि इसवायरस को डिसइंफेक्टेंट की मदद से खत्म किया जा सकता है। अल्कोहल से इस 1 मिनट में खत्म किया जा सकता है। वहीं ब्लीच की मदद से इसे महज 30 सेकेंड में मारा जा सकता है। निर्जीव चीजों को इनकी मदद से साफ करने वायरस से बचा जा सकता है।

कितनी देर में फैलता है संक्रमण?

एक्सपर्ट के मुताबिक, इंसानों से किसी स्वस्थ व्यक्ति में यह वायरल 15 सेकेंड में फैल सकता है। वहीं निर्जीव वस्तुओं से इंसानों में यह कितनी देर लगाता है अभी इसका पता नहीं चल पाया है।

कैसे करें बचाव?

- WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) ने दुनियाभर में सलाह जारी की है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग लगातार अल्कोहल से हाथ धोएं।
- अधिसूचना में सलाह के तौर पर कुछ बातों का वर्णन किया गया जैसे, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखना, मास्क पहनना, बीमार लोगों से संपर्क से बचने की एहतियात बरतने के लिए कहा गया है।