न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मात्र 80 रुपये में आप भी बना सकते हैं यूरोप में अपना आशियाना, जानें कैसे है ये मुमकिन

अब आपकी चाहत पूरी हो सकती हैं और आप यूरोप में अपना घर ले सकते हैं वो भी मात्र 80 रूपये में। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 03 Oct 2019 9:05:34

मात्र 80 रुपये में आप भी बना सकते हैं यूरोप में अपना आशियाना, जानें कैसे है ये मुमकिन

कई लोगों की चाहत होती हैं कि विदेशों में भी उनके घर हो जहां वे छुट्टियां मनाने जा सके आर परमानेंट शिफ्ट हो सकें। लेकिन विदेशों के घरों का महंगा होने के कारण यह इतना आसान नहीं होता हैं। लेकिन अब आपकी चाहत पूरी हो सकती हैं और आप यूरोप में अपना घर ले सकते हैं वो भी मात्र 80 रूपये में। इटली (Italy) के द्वीप सिसिली के ग्रामीण इलाके के एक गांव संबूका के अधिकारियों ने 2019 में लगातार कम होती आबादी की समस्या से निपटने के लिए एक खास योजना की घोषणा की। तो आइये जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

उन्होंने तय किया कि गांव में खाली पड़े पुराने खस्ताहाल मकानों को मात्र एक यूरो (Yuro) यानि लगभग अस्सी रुपये में बेच दिया जाए। इस गांव की आबादी मात्र 5,800 है क्योंकि यहां के स्थानीय लोग या तो नजदीकी शहरों या फिर विदेशों (Foreign) में बसने चले गए हैं। इसलिए संबूका की नगर परिषद ने पुराने खाली पड़े मकान खरीद कर दुनिया भर के लोगों को यह मकान कम कीमत पर बेचने का फैसला किया है ताकि नए लोगों को यहां बसने के लिए आकर्षित किया जा सके। नतीजतन दुनिया के दूसरे इलाकों और समुदाय के लोगों को यहां आकर अपने सपनों का घर बसाने का अवसर मिला।

weird news,weird house,italy,house in 80 rupees

संबूका के महापौर (Mayor) लियोनार्डो सिकासियो कहते हैं, "पहले नगर परिषद ने कानूनी कार्यवाही पूरी करके यह मकान खरीदे। उसके बाद पहले 16 मकान नीलाम (Auction) किए गए। यह सभी मकान विदेशियों ने खरीदे। यह योजना सफल हुई। दुनिया भर से कई कलाकारों ने इसमें रुचि दिखाई और संबूका आकर बसने लगे।" संबूका के उप महापौर और आर्किटेक्ट ज्यूसेप कैसियोपो कहते हैं, "जिन लोगों ने ये मकान खरीदे हैं उनमें कई संगीत और नृत्य कलाकार हैं, पत्रकार और लेखक हैं और यह अच्छी अभिरुचि वाले लोग हैं। वो यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को सराह सकते हैं।"

संबूका की एक निवासी मारिसा मोंटलबानो कहती हैं, "विश्व भर के लोगों ने हमारे गांव और हमारी संस्कृति में रुचि दिखाई। अब तक 60 मकान बेचे जा चुके हैं।" यहां इतनी सस्ती कीमत पर मकान खरीदने की बस एक शर्त यह है कि नये खरीददार मकान की मरम्मत करवाने में पैसे लगाएं। मरम्मत करवाने में मकान के खरीदार के काफ़ी पैसे लग सकते हैं और उन्हें ये काम करवाने के लिए तीन वर्ष का समय दिया जाता है।

'एक यूरो' के मकान की इस योजना के चलते संबूका रातों रात दुनिया में मशहूर हो गया। योजना की शुरुआत के बाद से अब तक 40 मकान बाजार की सामान्य कीमतों पर बिक चुके हैं। संबूका में मकान खरीदने वालों में सिर्फ विदेशी ही नहीं बल्कि इटली के आप्रवासी भी शामिल हैं। इन्हीं में एक हैं ग्लोरिया ओरिजी जो पहले इटली के मिलान शहर में रहती थीं लेकिन फिर पेरिस जा कर बस गईं।

संबुका में मकान खरीदने के फैसले के बारे में वो कहती हैं, "मैं कई साल फ्रांस में रही मगर हमेशा ही मेरी इच्छा थी कि इटली में मेरा एक घर हो। संबूका के बारे में मुझे सबसे ज़्यादा अच्छी लगी यहां की खूबसूरती, यहां के लोगों की आत्मीयता जो और जगह कम देखने को मिलती है। यहां लोग खुले दिल के हैं और इसलिए मैने यहां मकान खरीदने का फैसला किया।"

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान