न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्विट्जरलैंड : अनोखा रेस्त्रां जहां करीब सवा सौ साल से सिर्फ परोसा जा रहा है शाकाहारी व्यंजन

करीब सवा सौ साल पहले स्थापित हुए इस रेस्त्रां में केवल शाकाहारी और वेगन (मांसाहार और दूध की बनी चीजों को छोड़कर) व्यंजन परोसे जाते है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 17 May 2019 11:03:37

स्विट्जरलैंड : अनोखा रेस्त्रां जहां करीब सवा सौ साल से सिर्फ परोसा जा रहा है शाकाहारी व्यंजन

स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में स्थित हॉस हितल रेस्त्रां जिसकी स्थापना 1898 में हुई थी अपने आप में कुछ खास है। करीब सवा सौ साल पहले स्थापित हुए इस रेस्त्रां में केवल शाकाहारी और वेगन (मांसाहार और दूध की बनी चीजों को छोड़कर) व्यंजन परोसे जाते है। रेस्त्रां में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई समेत कई हस्तियां खाना खा चुकी हैं। यहां के खाने में भारतीय, एशियाई, भूमध्यसागरीय और स्थानीय स्विस चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। हॉस हितल की ज्यूरिख में आठ ब्रांच हैं। मुख्य होटल में कई मंजिलें हैं। पहली मंजिल पर आ ला कार्त रेस्त्रां हैं, जहां एक दीवार पर कई शेल्फ बने हुए हैं और उनमें खाने की किताबें रखी हुई हैं।

स्विट्जरलैंड में नॉन-वेज काफी पसंद किया जाता है। द कलिनरी हेरिटेज ऑफ स्विट्जरलैंड के लेखक पॉल इमहॉफ कहते हैं कि पूरे मध्य यूरोप के खाने में मांस एक अहम स्थान रखता है। इसे आमतौर पर लोगों की आय से जोड़कर देखा जाता है। मांस से इतर आलू, चीज और कंद का इस्तेमाल होता है, लेकिन बेहद कम। हितल वेज्जी को सम्मान इसलिए हासिल है क्योंकि रेस्त्रां में कभी भी नॉन-वेज परोसने को लेकर नहीं सोचा गया। 19वीं सदी के अंत में हितल वेज्जी की जब स्थापना हुई थी, तब जर्मनी से प्रभावित एक नॉन-वेज रेस्त्रां का बोलबाला था। उस दौरान स्विट्जरलैंड के रसूखदार शाकाहारी लोगों का मजाक उड़ाते थे।

switzerland,restaurant,vegetarian,vegan,haus hiltl,asian,indian,food,weird story

दिलचस्प है इस रेस्त्रां की स्थापना की कहानी

रेस्त्रां की स्थापना की कहानी बड़ी दिलचस्प है। इसकी स्थापना जर्मन टेलर एम्ब्रोसियस हितल ने की थी। उस वक्त 24 साल के हितल को डॉक्टर ने गंभीर आर्थराइटिस की शिकायत बताई थी। साथ ही कहा था कि जितनी जल्दी हो सके, नॉन-वेज छोड़ दो नहीं तो जल्दी मौत हो जाएगी। उस वक्त मांस रहित खाना आमतौर पर नहीं मिलता था। हितल को बड़ी मुश्किल से एक रेस्त्रां एब्सटिनेंस कैफे मिला, जो ज्यूरिख का अकेला शाकाहारी रेस्त्रां था।

एम्ब्रोसियस को इस रेस्त्रां के शाकाहारी व्यंजन भा गए और उनकी रिकवरी भी होने लगी। साथ ही एम्ब्रोसियस को वहां की कुक मार्था न्यूपेल से प्यार हो गया और शादी कर ली। 1904 में उन्होंने रेस्त्रां का नाम बदलकर हॉस हितल कर दिया।

switzerland,restaurant,vegetarian,vegan,haus hiltl,asian,indian,food,weird story

एम्ब्रोसियस के परपोते रॉल्फ बताते हैं, ‘‘मेरे परदादा लोगों से प्यार करते थे। लोग उनकी तरफ आकर्षित होते थे। उस वक्त तक शाकाहार लोगों के जीवन का हिस्सा नहीं बना था। रेस्त्रां अपने असली रूप में 1951 में आया। एम्ब्रोसियस की बहू मार्गरिथ एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली में वर्ल्ड वेजिटेरियन कांग्रेस में आईं। उन्हें भारत के मसाले खासकर धनिया, हल्दी, इलायची और जीरा काफी पसंद आए। वे उन्हें स्विट्जरलैंड भी लेकर आईं और भारतीय अंदाज में खाना बनाना शुरू किया।’’

हॉस हितल में पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई समेत कई भारतीय हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं। स्विस एयर ने अपने शाकाहारी यात्रियों के खाने के लिए हॉस हितल से ही अनुबंध किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
Bengal Exit Poll: किस एग्जिट पोल में बन रही ममता सरकार, बाकी 4 एग्जिट पोल में BJP को जबरदस्त बढ़त
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
तमिलनाडु एग्जिट पोल जारी, किसके हाथ लगेगी सत्ता, कौन मारेगा बाजी?
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में आग का तांडव, 9वीं से 11वीं मंजिल तक 8-10 फ्लैट झुलसे, दहशत में लोग
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
बंगाल में चुनावी तनाव चरम पर, ममता बनर्जी ने केंद्रीय बलों और चुनाव प्रक्रिया पर उठाए सवाल, लगाए गंभीर आरोप
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
करिश्मा कपूर ने पैपराजी को दी शालीनता की नसीहत, ‘ज्यादा जूम मत करना’ कहते ही वायरल हुआ वीडियो, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
सिंगर का सनसनीखेज आरोप, म्यूजिक डायरेक्टर को बताया ‘मद्रास का एपस्टीन’, लगाए यौन शोषण के गंभीर आरोप
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
मई में बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, खुलेंगे बंपर कमाई के रास्ते!
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
MCX में सोना हुआ कमजोर, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानें आज 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
राघव चड्ढा के भाजपा से जुड़ाव में प्रियंका चोपड़ा का नाम? नवजोत कौर सिद्धू का बड़ा दावा
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
90 वर्षीय महिला के मानहानि मामले की सुनवाई 2046 तक टली, बॉम्बे हाई कोर्ट ने दिया 20 साल का अंतराल
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
19 साल पुरानी इस डरावनी फिल्म को आज भी अकेले देखने से कतराते हैं लोग, 12 लाख में बनी और कमा डाले 1600 करोड़, आ चुके 7 पार्ट
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
ई-सिगरेट विवाद में घिरे रियान पराग, क्या हो सकती है जेल? जानिए भारत का सख्त कानून
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
'मैं और अभिषेक पूरी रात जागते रहे, हमारे कार्यकर्ताओं को उठाया जा रहा' – ममता बनर्जी के तीखे आरोप, चुनावी माहौल गरमाया
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां
क्या खाली पेट तरबूज और खरबूज खाना सही है? जानिए फायदे, नुकसान और किन लोगों को रखनी चाहिए सावधानियां