Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सऊदी अरब में वैलेंटाइन मनाने पर है रोक, जानें विदेशों के ऐसे कई अनोखे कानून

आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही विदेशों में अजीब से प्रतिबन्ध के बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 30 Jan 2019 1:55:14

सऊदी अरब में वैलेंटाइन मनाने पर है रोक, जानें विदेशों के ऐसे कई अनोखे कानून

दुनिया में हर देश का अपना कानून और रहन-सहन होता है। हर देश अपने देशवासियों के हित के लिए कुछ ऐसी चीजों पर प्रतिबन्ध लगाते हैं जो कि शायद दूसरे देश के लोगों को सुनने में अजीब लगे। जिसके चलते उन प्रतिबंधित चीजों का वर्चस्व वहाँ के लिए ओर बढ़ जाता हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अनोखे प्रतिबन्ध के बारे में बताने जा रहे हैं जिनको जानकर आपको भी आश्चर्य होगा। तो आइये जानते हैं कुछ ऐसे ही विदेशों में अजीब से प्रतिबन्ध के बारे में।

* फ्रांस

स्कूल में प्रतिबंध है केचअप पर यह पूरे देश में सबसे अजीब चीज है जिस पर किसी सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है। फ्रेंच सरकार के अनुसार, फ्रेंच टीनएजर्स ने अधिक मात्रा में केचअप का सेवन करने लगे थे। जिसकी वजह से उनका लगाव फ्रेंच व्यंजनों से कम होता जा रहा है। इसलिए सरकार ने स्कूल कैफेटेरिया में केचअप पर बैन लगा दिया। इस नियम में एक छूट है। अगर बच्चें फ्रेंच फ्राइस खरीदते है तो कुछ मात्रा में वो केचअप ले सकते है।

* डेनमार्क

सरकार करती है बच्चों का नामकरण डेनमार्क ने एक नया नियम बनाया है। जहां मां बाप बच्चों के फैंसी नाम नहीं रख सकें इसलिए यहां की सरकार ने 24 हजार नामों की एक सूची जारी की है। जिसमें से पैरेंट्स कोई भी नाम चुनकर अपने बच्चा के लिए रख सकते है। अगर पैरेंट्स को इनमें से कोई नाम पसंद नहीं है तो अपना मनपसंद नाम रखने के लिए उन्हें सरकार से अलग से जाकर कानूनी इजाजत लेनी पड़ती है। पढ़कर हंसी आ रही होगी न ये कैसा देश है जहां पैरेंट्स नहीं देश की सरकार बच्चों का नामकरण करती हैं। लेकिन यह एक कानून है।
weird rules,weird news * चीन

टाइमट्रेवलिंग स्टोरीज है बैन चाइनीज सरकार को लगता है टीवी और सोशल मीडिया में दिखाई जाने वाली टाइम ट्रेवलिंग स्टोरीज के मिथक तथ्यों की वजह से जनता के बीच इतिहास की गलत छवि बनती है। इसी वजह से चाइना में ट्राइम ट्रेवलिंग स्टोरी और फिल्मों पर प्रतिबंध है।

* सऊदी अरब


सऊदी अरब में वैलेंटाइन मनाने पर रोक है क्योंकि माना जाता है कि वैलेंटाइन डे मुस्लिम विचारों और मतों का उल्लघंन करता है। हालांकि ये रोक पूरी तरह से सफल नहीं हो पाई है। वहां ऐसे भी कुछ ब्लैक मार्केट है जहां वैलेंटाइन डे जुड़ी चीजें बहुत महंगे दामों में मिलती है।

* ग्रीस

ग्रीस में विडियो गेम प्रतिबंधित है ग्रीक सरकार ने वर्ष 2002 से ही पूरे देश में विडियो गेम खेलने पर बैन लगा दिया है। यहां की सरकार ने अवैध रुप से चल रहे गैम्बलिंग के कारोबार को बंद करने के लिए मुहिम चलाई थी। ग्रीस में विडियो गेम के जरिए गैम्बलिंग के कारोबार को बढ़ावा मिल रहा था।इसलिए सरकार ने इस मुहिम के चलते पूरे देश में विडियो गेम पर प्रतिबंध लगवा दिया गया। अगर कोई भी शख्स अपने घर में कम्प्यूटर सिस्टम पर विडियो गेम खेलते हुए पाया जाता है तो उस शख्स को जेल जाने के साथ ही भारी जुर्माना देना पड़ सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology