न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक ऐसा मंदिर जहां गिलहरी के रूप में है हनुमान जी

गिलहराज जी महाराज का मंदिर में मौजूद हनुमान जी का गिलहरी स्वरुप उस समय की याद दिलाता है जब वानरों के द्वारा रामसेतु का निर्माण कार्य चल रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 27 Apr 2018 5:01:45

एक ऐसा मंदिर जहां गिलहरी के रूप में है हनुमान जी

चैत्र शुल्क पूर्णिमा का दिन हनुमान जयंती के रूप में पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता हैं। आप सभी ने हनुमान जी के कई मंदिर देखे होंगे जिनमें हनुमान जी की मूर्ती लगभग एक जैसी ही होती हैं। लेकिन आज हनुमान जयंती के दिन हम आपको बताने जा रहे हैं हनुमान जी के ऐसे मंदिर के बारे में जहां हनुमान जी गिलहरी के रूप में विद्यमान हैं। जी हाँ इस मंदिर में हनुमान जी की पूजा गिलहरी के स्वरुप में की जाती है। हनुमान जयंती के दिन यहां देश विदेश से भक्त दर्शन के लिए आते हैं। मान्यता है कि यहां लड्डुओं का भोग लगने से भक्तों के हर संकट दूर हो जाते हैं। तो आइये जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

विश्व भर में अनोखे गिलहराज जी महाराज के इस मंदिर की खास बात यह है कि यहां हर बीस मिनट बाद हनुमान जी की आरती होती है। जिससे मंदिर में आने वाले हर भक्त को आरती में शामिल होने का मौका मिलता है। मंदिर के महंत कौशलनाथ जी बताते हैं कि मंदिर लगभग पांच हजार वर्ष पुराना है। मान्यता है कि श्री गिलहराज जी महाराज के विग्रह रूप की खोज महंत महेंद्र योगी महाराज ने की थी। जो नाथ सम्प्रदाय के परम सिद्ध योगी थे। जिन्हें स्वप्न में श्री हनुमान जी महाराज का साक्षात्कार हुआ था।

मान्यता है कि श्री गिलहराज जी महाराज के मंदिर में विराजमान हनुमान जी के गिलहरी रूप की पूजा सबसे पहले भगवान श्री कृष्ण के भाई दाऊजी महाराज ने की थी। सारे विश्व भर में गिलहरी के रूप में हनुमान यही देखने को मिलते हैं। मान्यता है कि श्री गिलहराज जी महाराज के इस मंदिर में विराजमान हनुमान जी के गिलहरी स्वरुप में जो आकृति है उसके एक हाथ में लड्डू व् चरणों में नवग्रह दबे हुए हैं। इसलिए यहां चोला चढ़ाने से नवग्रह से मुख्त मिलती है। इसलिए गिलहराज जी को ग्रह-नर-राज भी कहा जाता है। जिसका अर्थ ग्रहों को हराने वाला है।

गिलहराज जी महाराज का मंदिर में मौजूद हनुमान जी का गिलहरी स्वरुप उस समय की याद दिलाता है जब वानरों के द्वारा रामसेतु का निर्माण कार्य चल रहा था। तब भगवान हनुमान बड़े बहे पत्थरों से पुल बना रहे थे तभी श्री राम ने कहा कि हनुमान बड़े बड़े पत्थरों से स्वयं पुल बना देंगे तो अन्य देवता जो वानर रूप में मौजूद थे वह इस सेवा से वंचित रह जाएंगे। इसलिए आप विश्राम कर लें प्रभु राम की आज्ञा से हनुमान वहां से गए लेकिन राम कार्य में हनुमान विश्राम नहीं कर सकते थे इसलिए हनुमान गिलहरी का रूप रखकर आये और बालू पर लोट लगाकर बालू के कण छोड़ने का कार्य कराते रहे। लेकिन प्रभु राम ने उन्हें पहचान लिया और उनके गिलहरी स्वरुप को प्यार से अपने हाथ पर बैठकर दुलार किया। आज भी श्री गिलहरी महाराज के शरीर पर जो तीन लकीरें है वह प्रभु श्री राम की उगलियों के निशान के रूप में दिखाई देती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत का दबदबा, पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता गोल्ड
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
संजय दत्त ने बताया जेल में उन्हें तोड़ने की हुई थी कोशिश, हथकड़ी लगने पर रो पड़े थे पिता सुनील दत्त
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
मदुरंतकम में प्रचार के दौरान खेत में उतरे CM विजय, कीचड़ में चलाया ट्रैक्टर; बुजुर्ग महिला ने उतारी आरती
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
‘कमाल कर दिया पायलट जी’, सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को किया सलाम
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
कर्नाटक में वोटर लिस्ट पर बड़ा सवाल, 198 मुस्लिम वोटरों के नाम हटाने की कोशिश के आरोप में BJP नेता पर FIR
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
दृश्यम 3 की दुनियाभर में शानदार ओपनिंग, पेद्दी और जेलर 2 समेत कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ा
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया
यूपी के 70 हजार शिक्षकों को 10 साल बाद प्रमोशन का तोहफा, नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया