न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यह शिवलिंग सूर्य की दिशा के अनुरूप बदलता है अपना मुख, आइये जानें

और हमारे देश में तो ऐसे कई चमत्कारी मंदिर हैं जो अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 02 Sep 2018 7:02:24

यह शिवलिंग सूर्य की दिशा के अनुरूप बदलता है अपना मुख, आइये जानें

शिवलिंग को भगवान शिव के प्रतीक के रूप में पूजा जाता हैं। मंदिरों में शिवलिंग की ही पूजा की जाती हैं। और हमारे देश में तो ऐसे कई चमत्कारी मंदिर हैं जो अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें शिवलिंग सूर्य की दिशा के अनुरूप अपना मुख बदलता हैं। हम बात कर रहे हैं मालेश्वर महादेव मंदिर के बारे में। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

राजस्थान Rajasthan की राजधानी जयपुर Jaipur से करीब 40 किलोमीटर दूर अरावली पर्वत शृंखला की गोद में बसा मालेश्वर महादेव मंदिर की महिमा ही निराली है। इस मंदिर में विराजमान शिवलिंग सूर्य की दिशा के अनुरूप चलने लिए विख्यात है। अर्थात सूर्य हर वर्ष छह माह में उत्तरायण और दक्षिणायन दिशा की ओर अग्रसर होता रहता है। उसी तरह यह शिवलिंग भी सूर्य की दिशा में झुक जाता है।

बताया जाता हैं कि वर्तमान में महार कलां गांव पौराणिक काल में महाबली राजा सहस्त्रबाहु की माहिशमति नगरी हुआ करती थी। यहां राजा सहस्त्रबाहु तपस्या किया करते थे। इसी कारण इस मंदिर का नाम मालेश्वर महादेव मंदिर पड़ा। विक्रम संवत् 1101 काल के इस मंदिर में स्वयंभूलिंग विराजमान है। यह मंदिर 1400 साल पुराना बताते हैं। मान्यता के अनुसार यहां एक गाय प्रतिदिन आकर विशेष जगह दूध की धारा अर्पित करती थी। इस पर एक ग्वाले ने गांव वालों की मदद से खुदाई कर मालेश्वर महादेव का प्राकट्य हुआ। यह वही जगह है जहां शिवलिंग का प्राकट्य हुआ है।

weird story,shiv ling,shiv ling leads sun,rajasthan,jaipur

जानकारों के अनुसार, मुगलकाल में औरंगजेब द्वारा मंदिर पर आक्रमण किया गया। परन्तु मधु मक्खियों ने उस समय सेना पर हमला कर दिया, जिससे सेना को वापस उल्टे पांव भागना पड़ा। मंदिर में शेष शैया पर लक्ष्मी जी के साथ विराजमान भगवान विष्णु की मूर्ति आज भी मौजूद है। कालांतर में मंदिर का जीर्णोद्धार कर इस पर गुंबद व शिखर का निर्माण करवाया गया। वहीं अंदरी भाग को कलात्मक कांचकारी से भी सज्जित किया गया।

इस मंदिर के आसपास चार प्राकृतिक कुण्ड भी हैं, जिनमें पानी कभी खाली नहीं होता है। ये कुण्ड मंदिर में आने वाले दर्शनार्थियों, जलाभिषेक और सवामणी आदि करने वालों के लिए प्रमुख जल स्रोत हैं। इनमें दो कुण्डों में पानी निकालने के लिए मोटर पम्प भी लगा रखे हैं। बावजूद इसके ये कुण्ड कभी खाली नहीं होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
आराधना मिश्रा मोना को यूपी कांग्रेस की कमान, इमरान मसूद बने कार्यकारी अध्यक्ष; 2027 से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक बदलाव
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
दीपावली-छठ पर घर जाने वालों के लिए राहत, यूपी से बिहार-पंजाब-दिल्ली के लिए 44 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पहुंचेंगे CJP कार्यकर्ता, अभिजीत दिपके ने दी चेतावनी
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने दिया झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा; आज से नए रेट लागू
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर तंज, बोले- भाजपा में शामिल होने के लिए हमसे मिले थे; राकेश सचान पर भी बोले
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप