न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सिंगापुर में दिखा कोरोनावायरस का खौफ, कपल ने की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए शादी

कोरोनावायरस का खौफ सिंगापुर में देखने को मिला जिस वजह से एक कपल को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए शादी करनी पड़ी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 10:03:06

सिंगापुर में दिखा कोरोनावायरस का खौफ, कपल ने की लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए शादी

चीन से फैला कोरोनावायरस भयानक रूप ले चुका हैं और WHO ने तो इसे आतंकवाद से भी बड़ा खतरा बताया हैं। चीन में लगातार कोरोनावायरस संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं और मौत का आंकड़ा 1500 से भी ऊपर पहुंच चुका हैं। कोरोनावायरस का खौफ सिंगापुर में देखने को मिला जिस वजह से एक कपल को लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए शादी करनी पड़ी। जी हां, सिंगापुर के रहने वाले जोसेफ यू और उनकी पत्नी कांग टांग कुछ दिन पहले चीन से लौटे थे। ऐसे में मेहमानों को डर था कि कहीं दोनों संक्रमित तो नहीं हैं। उन्होंने शादी में न आने की बात कही।

एक करीबी दोस्त ने बताया कि 24 जनवरी को दोनों हुनान प्रांत गए थे। यहां दुल्हन का परिवार रहता है। यह इलाका हुबई प्रांत से सटा है। यहीं कोरोनावायरस सबसे ज्यादा फैला है। वुहान में हालात बदतर हैं। दोनों 30 जनवरी को सिंगापुर लौटे। शादी 2 फरवरी को होनी थी। इसके लिए एक होटल में बुकिंग की थी। मेहमानों और करीबियों को पता चला तो उन्होंने चिंता जताई। मिसेज एंड मिस्टर यू ने बताया, 'चिकित्सकों ने हमें हुनान से सिंगापुर लौटने के बाद 14 दिन तक किसी के संपर्क में न आने की सलाह दी थी। लेकिन शादी भी इन्हीं दिनों थी। ऐसे में कोई भी यह फैसला नहीं ले पा रहा था कि उसे कैंसल किया जाए या मेहमानों को शादी में आने से मना कर दिया जाए। चूंकि, दोनों विकल्प मनमाफिक नहीं थे।'

weird news,weird incident,weird marriage,coronavirus,marriage with live streaming,singapore

इसके बाद, कपल ने फैसला किया कि शादी दो जगहों से की जाए। उन्होंने बताया, 'हम नहीं चाहते थे कि कोई भी रस्म बिना अपनों के पूरी हो। इसलिए हमने यह तरकीब निकाली। हमने तय किया कि वेडिंग मेन्यू पर सभी मेहमान बिल्कुल उसी तरह पहुंचेंगे जैसे कि इंतजाम किए गए हैं, लेकिन उस जगह हम नहीं होंगे। रस्में हम होटल में निभाएंगे। वहीं से मेहमानों का अभिवादन करेंगे।' शादी में आमंत्रित 190 मेहमानों में से 110 मौजूद रहे।

फिर होटल रूम से लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए शादी की रस्में निभाईं और सभी मेहमानों का अभिवादन किया। इस तरह मिसेज एंड मिस्टर यू की शादी सबसे अनोखी बन गई। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान दोनों ने कहा- "यह बेहतरीन पल आपके साथ न बिताने के लिए माफी मांगते हैं, मगर खुश हैं कि आप यहां आए। आप सभी का हमारी शादी में आने के लिए शुक्रिया।'

सिंगापुर में 28 से ज्यादा कोरोनावायरस के केस की पुष्टि हुई है। यह चीन के बाद सबसे ज्यादा है। उधर चीन में अब तक 562 की मौत हो चुकी है। वहीं, 27 हजार से ज्यादा लोगों में इसके होने की पुष्टि हुई है। सरकार ने चीन से आने वालों लोगों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा, कुछ वक्त के लिए सभी फ्लाइट्स रद्द करने का फैसला किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन