न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मलेशिया : 16 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर पोल में पूछा- मुझे मरना चाहिए, 69% ने हां कहा और फिर...

सोशल मीडिया पर लोगों की राय के बाद मलेशिया में 16 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 6:08:15

मलेशिया : 16 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर पोल में पूछा- मुझे मरना चाहिए, 69% ने हां कहा और फिर...

सोशल मीडिया पर लोगों की राय के बाद मलेशिया में 16 साल की लड़की ने खुदकुशी कर ली। लड़की ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को दोपहर 3 बजे पोस्ट की जिसमें अपने दोस्तों से पूछा कि उसे खुदकुशी कर लेना चाहिए? तो जवाब में करीब 69% ने उसके मरने के फैसले का समर्थन किया। इसके बाद उसने एक स्टोर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। बॉडी उसी शाम रात 8 बजे मिली। ऐसा माना जा रहा है कि लड़की ने पारिवारिक तनाव की वजह से फैसला लिया। उसके सौतेले पिता ने वियतनामी महिला से शादी कर ली थी। इसके बाद वह कभी-कभी घर लौटता था। पुलिस अफसर ऐदिल बोल्हासन ने बताया कि घटनास्थल पर कोई आपराधिक साक्ष्य नहीं मिले हैं। यह सीधा खुदकुशी का मामला है। पुलिस ने बताया कि उसने अपनी पोस्ट की हेडिंग दी थी- बेहद महत्वपूर्ण, 'डेथ' या 'लाइफ' में से एक चुनने में वोटिंग पोल के जरिए मेरी मदद करें। इस लड़की ने खुदकुशी के पहले फेसबुक स्टेट्स भी बदल दिया था। नॉर्थ-वेस्टर्न राज्य पेनांग के सांसद और वकील रामकृपाल सिंह ने कहा कि उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए, जिन्होंने इस लड़की को आत्महत्या के लिए उकसाने का काम किया। उधर, इंस्टाग्राम के अफसर चिंग यी वॉन्ग ने कहा कि हमारी संवेदनाएं लड़की के परिवार वालों के साथ हैं। हम सभी से आग्रह करते हैं कि जब भी इंस्टाग्राम पर ऐसी कोई गतिविधि या व्यवहार देखें जिसमें किसी की जिंदगी को जोखिम है तो फौरन इमरजेंसी टूल का इस्तेमाल करें।

मलेशिया के युवा और खेल मंत्री सैयद सद्दीक सैयद अब्दुल रहमान ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश को इस पर चिंतन करना चाहिए और आधिकरियों को इस मामले में जांच करनी चाहिए। मैं युवाओं की मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित हूं। इस पर देश में बहस होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप