न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चीन की इस 600 साल पुरानी दिवार के बारे में कम ही जानती है दुनिया

हम बात कर रहे हैं चीन की एक और मशहूर एतिहासिक नानजिंग दिवार के बारे में जो कि 35 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है और चीन के नानजिंग शहर में है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 13 Feb 2020 9:47:59

चीन की इस 600 साल पुरानी दिवार के बारे में कम ही जानती है दुनिया

चीन की दिवार दुनिया के अजूबों में शामिल हैं जो कि अपनी अलग ही पहचान रखती हैं लेकिन चीन में ही एक अनोखी दिवार और भी हैं जो कि 600 साल पुराना इतिहास लिए हुए हैं और उसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। हम बात कर रहे हैं चीन की एक और मशहूर एतिहासिक नानजिंग दीवार के बारे में जो कि 35 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबी है और चीन के नानजिंग शहर में है। जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान ने चीन पर हमला किया था, तो जापानी इस दीवार को तबाह नहीं कर सके थे। लेकिन, चीन की ची झिरू कहती हैं कि हमने ही इस दीवार को तबाह कर दिया।

weird news,weird wall of china,nanjing wall,historical wall

नानजिंग की इस दीवार को बनाने में 35 करोड़ से भी ज्यादा ईंटों का इस्तेमाल हुआ है। मजे की बात ये है कि बहुत सी ईंटों में उन्हें बनाने वाले का नाम लिखा है। 90 साल की ची झिरू नानजिंग की रहने वाली हैं। उन्होंने इस दीवार को बचाने की कोशिश में बहुत योगदान दिया है। नानजिंग, बाकी चीन की तरह तेजी से तरक्की कर रहा है। इसलिए इस दीवार के इर्द-गिर्द बहुत काम हो रहा है। ऐसे में ची झिरू का कहना है कि हमें इस दीवार को ही नहीं, अपनी पूरी विरासत को बचाना है। 1950 और 60 के दशक में दीवार की पूरी तरह से अनदेखी कर दी गई। इसके कई हिस्से ढह गए। दीवार की ईंटों को निकालकर दूसरी इमारतें बनाने में इस्तेमाल करने दिया गया।

नानजिंग की इस एतिहासिक दीवार के कुछ हिस्सों को सड़कें बनाने के लिए तोड़ा गया। कुल मिलाकर, शहर की आर्थिक तरक्की के लिए दीवार को कई जगह ढहा दिया गया। ची झिरू बताती हैं कि उन्होंने भी इस दीवार से दो ईंटें चुराई थीं। वो बताती हैं कि, 'एक बार मैंने दीवार में एक छेद देखा। आस-पास बहुत मलबा फैला हुआ था। किसान अपनी सब्जियां वहां बेचने आते थे। वो इस दीवार की ईटों पर अपने सामान को सजा कर रखते थे। कुछ लोग ईंटों को बैठने के लिए इस्तेमाल करते थे। मुझे यकीन नहीं हुआ कि लोग इन एतिहासिक ईंटों को टेबल बना रहे हैं। तो मैंने दो ईंटें चुरा ली और झोले में डाल कर उन्हें ले आई। लेकिन मुझे अपनी इस चोरी पर इतनी शर्म आई कि मैं बस में बैठने के बजाय साइकिल से दस किलोमीटर का सफर तय कर के घर आई।'

weird news,weird wall of china,nanjing wall,historical wall

2016 में नानजिंग की स्थानीय सरकार ने एक अभियान शुरू किया। लोगों से अपील की गई कि वो इस एतिहासिक दीवार की ईंटें वापस कर दें, तो उन पर कोई जुर्माना नहीं लगेगा। लोगों ने 80 हजार ईंटें स्थानीय प्रशासन को लौटा दीं। ची झिरू ने भी चुराई हुई दो ईंटें सरकार को वापस कर दीं। इन सब को दीवार के नीचे ही बने गोदाम में रखा गया है। अब इन ईंटों की मदद से दीवार की मरम्मत की जा रही है। दीवार के कई हिस्सों को स्थानीय लोगों के घूमने-फिरने के ठिकानों के तौर पर भी विकसित किया गया है।

ची झिरू कहती हैं कि उन्हें ये जान कर बहुत खुशी हुई कि उनकी चुराई हुई ईंटों को सही ठिकाना मिल गया। वो कहती हैं कि उन्हें ऐसा लगा कि उनका मिशन पूरा हो गया। इससे उनकी उम्र लंबी हो गई। ची झिरू कहती हैं, 'मकान नए बनाए जा सकते हैं। मगर ये एतिहासिक दीवार फिर से नहीं खड़ी की जा सकती। ये चीन की शानदार एतिहासिक विरासत का हिस्सा है। इसलिए इसे इसके गौरव के साथ बचाए रखना जरूरी है।'

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग