न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मरी हुई बेटी से दोबारा मिली मां, जानें कैसे हो पाया यह संभव

विज्ञान की एक तकनीक की मदद से एक मां अपनी चार साल पहले मर चुकी बेटी से मिल सकीं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 14 Feb 2020 10:30:47

मरी हुई बेटी से दोबारा मिली मां, जानें कैसे हो पाया यह संभव

अगर किसी माता-पिता के सामने उनके बच्चे की मौत हो जाती हैं तो यह उनके लिए सबसे बड़ा सदमा होता हैं और पेरेंट्स की चाहत होती हैं कि ओने बच्चे से मिला जाए। लेकिन इस दुनिया से जाने वाले कभी लौट कर नहीं आया करते हैं। लेकिन अब विज्ञानं के चमत्कार से ऐसा कर पाना संभव हैं कि मरे हुए लोगों से मिला जा सकें। ऐसा ही कुछ देखने को मिला दक्षिण कोरिया में जहां एक मां विज्ञान के 'चमत्कार' से अपनी मरी हुई बेटी से फिर से मिल सकी, जिसकी मौत एक बीमारी की वजह से चार साल पहले यानी साल 2016 में ही हो गई थी।

दरअसल, यहां एक टीवी शो हुआ था, जिसका नाम था 'मीटिंग यू'। इस शो में ही वैज्ञानिक तरीके से एक मां को उसकी मरी हुई बेटी से मिलवाया गया। इस दौरान मां ने अपनी मृत बेटी को छुआ, उससे बातें की और ढेर सारा प्यार किया। इतना ही नहीं, मृत बेटी ने अपनी मां से ये वादा भी किया कि वो फिर अपनी मां से मिलने आएगी।

weird news,weird incident,south korea news,mother meets dead daughter,virtual reality

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मां का नाम जांग जी-सुंग और उसकी मृत बेटी का नाम नेइयॉन है। दरअसल, दोनों की मुलाकात वर्चुअल रियलिटी के जरिए हुई। वर्चुअल रियलिटी एक कृत्रिम वातावरण या दृश्य है जिसे कंप्यूटर के हार्डवेयर उपकरणों और सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से बनाया जाता है। इस कृत्रिम वातावरण या दृश्य को इस तरह से प्रस्तुत किया जाता है कि लगता है कि वो सबकुछ सच ही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्चुअल रियलिटी के जरिए जांग जी-सुंग की बेटी नेइयॉन का शरीर फिर से बनाया गया और उसे इस तरह बनाया गया कि वह हूबहू वैसी ही लगे, जैसी वो असल में थी। इसके बाद उसकी आवाज डाली गई और टीवी शो 'मीटिंग यू' में उसकी बात उसकी मां से करवाई गई। इस दौरान जैसे ही जांग ने अपनी बेटी को देखा, वो बेतहाशा रोने लगी और उसे प्यार करने लगी। यह नजारा देखकर दर्शक दीर्घा में बैठे नेइयॉन के पिता और उसके भाई-बहन भी रोने लगे।

हालांकि अब यह मुद्दा पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है कि क्या ऐसा करना सही है। यानी किसी मरे हुए व्यक्ति को उसके परिजनों से मिलवाना सही है, क्योंकि इससे परिजनों की मानसिक स्थिति के भी बिगड़ जाने का खतरा है। यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स के प्रोफेसर ब्ले व्हिटबी का कहना है कि हमें नहीं पता कि एक मां के अपनी मरी हुई बेटी से मिलने से उसपर क्या मनोवैज्ञानिक असर पड़ेगा। वो इससे खुश हो सकती है या वो अपनी मृत बेटी को और भी ज्यादा याद करने लगेगी?

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
दिल्ली प्रदर्शन के 48 घंटे में 10 FIR दर्ज, RAF जवान पर हमले के आरोप में भी केस
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!