न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनोखा मामला: पालतू कुत्ता हुआ घर से अचानक गायब, छानबीन में हुआ रोचक खुलासा

पालतू जानवर के खोने के बाद उसे बहुत ढूंढा गया और पुलिस में रिपोर्ट भी की गई। इसकी छानबीन में बेहद ही रोचक खुलासा हुआ।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Oct 2019 9:26:07

अनोखा मामला: पालतू कुत्ता हुआ घर से अचानक गायब, छानबीन में हुआ रोचक खुलासा

आपने कई लोगों को देखा होगा जो अपने घर में पालतू जानवर को रखते हैं और वे उनसे प्यार भी बहुत करते हैं। घर वाले अपने पालतू जानवर की हर जरूरत का ध्यान रखते हैं और घर का ही एक अहम सदस्य समझते हैं। ऐसे में अचानक से कभी घर में पाला गया पालतू कुत्ता गायब हो जाए तो चिंता तो होनी ही हैं। ऐसा एक मामला हाल ही में पुणे में देखा गया। जहां पालतू जानवर के खोने के बाद उसे बहुत ढूंढा गया और पुलिस में रिपोर्ट भी की गई। इसकी छानबीन में बेहद ही रोचक खुलासा हुआ।

दरअसल, यह घटना पुणे के कार्वे रोड की है। ट्विटर यूजर वंदना शाह ने इस अजीबोगरीब घटना के बारे में ट्वीट करते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर वो उस वक्त हैरान रह गईं जब उन्होंने देखा कि उनका पालतू कुत्ता 'डोट्टू' कार्वे रोड से लापता है। इसके बाद उन्होंने सीसीटीवी का फुटेज देखना शुरू किया। फुटेज के मुताबिक डोट्टू को आखिरी बार वंदना के घर पर बने फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स के परिसर में खेलते और घूमते हुए देखा गया। कई घंटों के बीत जाने के बाद भी जब डोट्टू का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने पड़ोस में खोजना शुरू किया। पड़ोस में भी जब कुछ पता नहीं चला तो वंदना पुलिस स्टेशन गई।

weird news,weird incident,shocking incident,food delivery boy steal pet

पुलिस ने वंदना को आश्वासन दिया कि वो उनके कुत्ते को जरूर खोजेंगे। इसके बाद वंदना डोट्टू को खोजते हुए घर के पास एक फूड आउटलेट पर गई। पूछताछ के दौरान फूड आउटलेट पर मौजूद लोगों ने डोट्टू को पहचान लिया और बताया कि उनका एक साथी उसे अपने साथ लेकर गया है। जब छानबीन की गई तो पता चला कि जो शख्स डोट्टू को ले गया है वो फूड डिलीवरिंग की सर्विस देने वाली कंपनी जोमैटो में काम करता है और उसका नाम तुषार है।

वंदना ने तुषार का मोबाईल नंबर लिया और उसे फोन कर डोट्टू के बारे में पूछा। तुषार ने यह बात स्वीकार कर ली की उसने ही डोट्टू को लेकर आया है। लेकिन जब उसे डोट्टू को वापस करने को कहा गया तो वो बहाने बनाने लगा। वंदना ने उसे इसके बदले पैसे देने का भी प्रस्ताव रखा लेकिन तुषार बहाना बनाते हुए कहा कि उसने डोट्टू को अपने गांव भेज दिया है। बात होने के कुछ ही देर बाद तुषार ने अपना फोन बंद कर दिया। इसके बाद वंदना ने अपने पालतू कुत्ते के लिए जोमैटो से शिकायत की।

वंदना की शिकायत पर जोमैटो ने तुरंत जवाब दिया। जोमैटो ने कहा कि "यह किसी भी तरह से स्वीकार्य नहीं है। कृपया अपने कॉन्टैक्ट डिटेल्स या ऑर्डर डिटेल्स भेजें और हमारी टीम में से कोई जल्द से जल्द आपसे संपर्क करेगा।" वहीं वंदना और उनके पति ने बताया कि पुलिस भले ही मदद करने का आश्वासन दिया है लेकिन उन्होंने शिकायत दर्ज करने से साफ मना कर दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
NEET पेपर लीक पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, बोले- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई; राहुल गांधी ने दिया जवाब
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, CJP प्रदर्शन के चलते आज भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद; निकलने से पहले देखें पूरी सूची
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
PM मोदी के ऐलानों पर CJP का जवाब, बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की संभावना बेहद कम, सरकार का रुख स्पष्ट; अधिकारियों ने दिए संकेत
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
बांग्लादेश, दुबई और कतर से भी पहुंच रहा खाना; जंतर-मंतर पर एक शख्स ने भेजे 2000 फूड पार्सल
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
जितेंद्र ने सुनाया पाली हिल वाले बंगले का किस्सा, बोले- 4.25 लाख में खरीदी थी प्रॉपर्टी, आज कीमत करीब 450 करोड़
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
मेट्रो में डांस करती लड़की का वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- जिंदगी में बस ऐसा ही कॉन्फिडेंस चाहिए
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, जमानत रद्द; 3 सप्ताह में सरेंडर के निर्देश
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
CJP प्रदर्शन में महिला को थप्पड़ मारने वाले ADCP संदीप लांबा पर कार्रवाई, जंतर-मंतर ड्यूटी से हटाए गए
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
आंदोलन हाईजैक होने के सवाल पर बोले विजेता दहिया, CJP से हटाए जाने के बाद रखी पूरी बात
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
CJP आंदोलन पर विदेशी फंडिंग के आरोप, NIA जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हाई कोर्ट
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान
मातम में बदली शादी की खुशियां, तालाब में गिरी बारातियों की कार; 5 की मौत, दो लोगों की बची जान