न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भारत में इन नेताओं के बेटे-बेटियों की शादी में बह गए करोड़ों रुपये

आइए जानते हैं इससे पहले भारत में नेताओं के बेटे-बेटियों की शाही शादियां जिस पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Mar 2020 4:15:58

भारत में इन नेताओं के बेटे-बेटियों की शादी में बह गए करोड़ों रुपये

भारत के नेता खुद अपने बेटे-बेटियों की शादी में पानी की तरह पैसा बहाते है। इसका ताजा उदाहरण कर्नाटक सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बी। श्रीरामुलु हैं। बीजेपी नेता और कर्नाटक सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बी श्रीरामुलु की बेटी रक्षिता की शादी हैदराबाद के उद्योपति रवि कुमार से 5 मार्च को होने जा रही है। इस शादी के लिए पैसा पानी की तरह बहाया जा रह है। इस बहुप्रतिक्षित शादी की शुरुआत 27 फरवरी को हो गई है। यह शादी नौ दिनों तक चलने वाली है। इस भव्‍य शादी में शीर्ष राजनेताओं के अलावा 500 पुजारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्‍हें रुकने के लिए बेंगलुरु में विशेष इंतजाम किया गया है। रक्षिता की शादी के लिए 1 लाख विशेष कार्ड बनवाए गए हैं। इस कार्ड में स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखा गया है। न्‍योते के अंदर केसर, इलायची, सिंदूर, हल्‍दी पाउडर और अक्षत रखा गया है। श्रीरामुलु ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के अन्‍य शीर्ष नेताओं और कर्नाटक के नेताओं को निजी तौर पर न्‍योता दिया है। यह शादी पैलेस ग्राउंड में होने जा रही है जो करीब 40 एकड़ में पसरा है। इसमें 27 एकड़ में शादी का आयोजन होगा और 15 एकड़ पार्किंग के लिए रखा गया है। 5 मार्च को जहां पर शादी होगी, उसे मांड्या के मेलुकोटे मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। 200 लोग केवल फूलों को सजाने के लिए लगाए गए हैं। बालिवुड से भी आर्ट डायरेक्‍टर बुलाए गए हैं। एक और सेट बेल्‍लारी में बनाए जा रहे हैं जहां पर शादी के बाद रिसेप्‍शन होगा।

आइए जानते हैं इससे पहले भारत में नेताओं के बेटे-बेटियों की शाही शादियां जिस पर करोड़ों रुपये खर्च हो गए...

tej pratap wedding,sriramulu daughter wedding,kanwar singh tanwar son wedding,janardan reddy daughter wedding,gadkari daughter wedding,weird news

जनार्दन रेड्डी ने खर्च किए थे 500 करोड़

बी श्रीरामुलु के ही मित्र और खनन माफिया कहे जाने वाले कर्नाटक के ही नेता जनार्दन रेड्डी ने वर्ष 2016 में जब मोदी सरकार ने नोटबंदी की थी उस समय अपनी बेटी की शादी पर 500 करोड़ रुपये खर्च किए थे। रेड्डी के मुताबिक, इस शादी में 50,000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे। शादी में केवल केटरिंग पर ही 60 करोड़ रुपये खर्च हो गए थे। दुल्हन बनी ब्रह्माणी का हीरे जड़े नेकलेस पहने थे जिसकी कीमत 25 करोड़ रूपये थी। बल्लारी की चार दुकानों और बेंगलुरु की एक दुकान से करीब 150 करोड़ रुपए के कीमती जेवरात खरीदे गए।

tej pratap wedding,sriramulu daughter wedding,kanwar singh tanwar son wedding,janardan reddy daughter wedding,gadkari daughter wedding,weird news

गडकरी की बेटी की शादी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की बेटी केतकी की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। खबर थी कि इस शाही शादी में करीब 50 चार्टर्ड प्लेन से वीवीआईपी नागपुर पहुंचे थे। हालांकि, गडकरी के ऑफिस ने खबर को गलत बताया। इस शादी समारोह में 10 हजार से ज्यादा गेस्ट शामिल हुए। बता दें कि गडकरी की सबसे छोटी बेटी केतकी की शादी आदित्य से हुई थी। आदित्य अमेरिका में रहते हैं और फेसबुक में बतौर एनालिस्ट काम करते हैं।

tej pratap wedding,sriramulu daughter wedding,kanwar singh tanwar son wedding,janardan reddy daughter wedding,gadkari daughter wedding,weird news

लालू के बेटे की शादी में आए 50 घोड़े

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती ऐश्वर्या राय की शादी में 7000 अतिथि, 50 घोड़े और हाथी आए थे। शादी समारोह में भोजन बनाने के लिए 100 रसोईयों को लगाया गया था। शादी में दोनों पक्षों से कुल 12 हजार से अधिक लोग हिस्‍सा लेने पहुंचे। हालाकि, यह शादी ज्यादा दिन नहीं चली। तेज प्रताप यादव और उनकी पत्‍नी ऐश्‍वर्या के बीच तलाक मामला कोर्ट में है।

tej pratap wedding,sriramulu daughter wedding,kanwar singh tanwar son wedding,janardan reddy daughter wedding,gadkari daughter wedding,weird news

कंवर सिंह तंवर के बेटे की शादी में 250 करोड़ खर्च

वर्ष 2011 में बीजेपी नेता कंवर सिंह के बेटे की शादी कई वजहों से सुर्खियां बन गई थी। कंवर सिंह के बेटे ललित तंवर की शादी में करीब 250 करोड़ रुपये का खर्च आया था। शादी के समय तंवर कांग्रेस पार्टी में थे। शादी में उन्‍होंने अपनी बहू को एक हेलिकॉप्‍टर ग‍िफ्ट किया था और 2.1 करोड़ रुपये शगुन में दिया था। इस शादी में 18000 अतिथि शामिल हुए थे। शादी में मेहमानों के लिए थाई, इटैलियन, चाइनीज और भारतीय खाने का इंतजाम किया गया था। 30 तरह की आइसक्रीम मेहमानों को परोसी गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन