न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहाँ बच्चे के जन्म से पहले महिलाओं को निकाल दिया जाता है गाँव से बाहर, कारण आपको परेशान कर देगा

हम बात कर रहे हैं दक्षिणी घाना में स्थित गांव ‘माफी दोवे’ की। तो आइये जानते है इसके बारे में।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 30 Mar 2019 12:15:25

यहाँ बच्चे के जन्म से पहले महिलाओं को निकाल दिया जाता है गाँव से बाहर, कारण आपको परेशान कर देगा

हर जगह और समुदाय के अपने कुछ रिती-रिवाज होते है जिन्हें वे कई सालों से मनाते आ रहे हैं और उनका पालन करते आ रहे हैं। इन्हीं में से कुछ रिवाज ऐसे होते हैं जिनपर विश्वास कर पाना बहुत मुश्किल होता है और इन प्रथाओं के चलते इंसानियत को शर्मसार होना पड़ता हैं। हम बात कर रहे हैं दक्षिणी घाना में स्थित गांव ‘माफी दोवे’ की। तो आइये जानते है इसके बारे में।

यहाँ के निवासी तीन नियमों का पालन सख्ती से करते आ रहे हैं। गांव में महिला किसी बच्चे को जन्म नहीं दे सकती है, गांव में किसी का अंतिम संस्कार करने की मनाही है और इसके साथ ही गांव में पशुपालन नहीं कर सकते हैं लोग। अब आप सोच रहे होंगे कि इन अंधविश्वासों के पीछे की वजह क्या है? चलिए इस बारे में भी हम बताते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि इस गांव के संस्थापक एक शिकारी थे जिनका नाम तोगबे ग्बेवफिया अकिति था। तोगबे इस स्थान पर जब पहली बार आए थे तब एक आकाशवाणी हुई थी। उनसे कहा गया था कि यह जगह बेहद पवित्र है और अगर वह यहां बसना की चाह रखते हैं तो ऊपर दिए गए तीन नियमों का पालन करना होगा।

pregnant women,leave the village,ghana,weird ritual

आज के दिन में गांव में 5000 लोग रहते हैं। यहां पशु-पक्षी देखने को नहीं मिलेंगे हालांकि आसमान पर कुछ जंगली पक्षी नजर आते हैं। जब गांववालों को मीट खाने की इच्छा होती है तो वे पड़ोस के गांव से किसी पशु को लेकर आते हैं और तुंरत उसकी बलि चढ़ा देते हैं। वे उसे ज्यादा देर तक जिंदा नहीं रख सकते हैं चूंकि गांव में पशुपालन की मनाही है।

गांव में किसी की कब्र भी नहीं है। यहां जब किसी की मौत हो जाती है तो उसका अंतिम संस्कार गांव से बाहर किया जाता है। किसी की तबीयत जब बिगड़ने लगती है या लोगों को ऐसा लगता है कि जब वह ज्यादा देर या दिन तक जीवित नहीं रहेगा तो उसे गांव से बाहर लेकर जाया जाता है।

‘माफी दोवे’ में गर्भवती महिला को डिलीवरी के 1-2 महीने पहले ही गांव से दूर कर दिया जाता है। हालांकि अब महिलाएं इस नियम को मानना नहीं चाहती हैं क्योंकि इसमें काफी खतरा है। पहले पहल गांव के बड़े-बुजुर्गों ने इसे खारिज कर दिया, लेकिन जब महिलाओं ने और विरोध किया तो उन्हें यह बात माननी पड़ी। महिलाओं की मांग यह थी कि गांव के पास एक छोटा सा अस्पताल जैसा कुछ बनाया जाए ताकि प्रसव में ज्यादा दिक्कत न हो।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप