Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑस्ट्रेलिया : घूमने गए लोगों ने द्वीप को बनाया कबाड़, 10 लाख जूते और 3.7 लाख टूथब्रथ मिले

गुरुवार को साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित एक शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि हिंद महासागर में स्थित कोकोस (कीलिंग) द्वीप समूह के बीचों पर 10 लाख जूते और 3 लाख 70 हजार टूथब्रश मिले।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 May 2019 9:50:40

ऑस्ट्रेलिया : घूमने गए लोगों ने द्वीप को बनाया कबाड़, 10 लाख जूते और 3.7 लाख टूथब्रथ मिले

गुरुवार को साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित एक शोध से इस बात का खुलासा हुआ है कि हिंद महासागर में स्थित कोकोस (कीलिंग) द्वीप समूह के बीचों पर 10 लाख जूते और 3 लाख 70 हजार टूथब्रश मिले। कुल मिलाकर यहां से 41 करोड़ 40 लाख प्लास्टिक पीस मिले। यह द्वीप समूह पर घूमने गए लोगों द्वारा गंदगी फैलाए जाने की कहानी बयां करता है। ऑस्ट्रेलिया के अधिकार में आने वाले इस द्वीप समूह से 238 टन प्लास्टिक इकट्ठा किया गया। जबकि द्वीप समूह पर महज 500 लोग ही रहते हैं। प्रमुख शोधकर्ता जेनिफर लावर्स के मुताबिक, द्वीपों से मिला ज्यादातर कूड़ा एक बार इस्तेमाल किया जाने वाला आइटम मसलन बॉटल के ढक्कन, स्ट्रॉ (नली), जूते-सैंडल्स मिले। जेनिफर कहती हैं, ‘‘हमारे समुद्रों में प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। निर्जन द्वीप पर कचरा फैलाने की सबसे बढ़िया जगह हैं। यही कूड़ा समुद्र में जाकर पूरी दुनिया में घूमता रहता है।’’
australia,journal scientific reports,cocos keeling islands,plastic,debris,weird story 2017 में भी हुआ था एक शोध

जेनिफर और उनकी टीम ने 2017 में बताया था कि प्रशांत महासागर में स्थित हैंडरसन द्वीप में दुनिया का सबसे ज्यादा प्लास्टिक मलबा था। कोकोस में हैंडरसन की तुलना में कचरे का घनत्व कम निकला। लेकिन हैंडरसन पर प्लास्टिक के महज 3 करोड़ 80 लाख पीस मिले, जिनका वजन 17 टन था। यह कोकोस पर मिले कचरे से काफी कम है।

जेनिफर की सहयोगी विक्टोरिया यूनिवर्सिटी की एनेट फिंगर का कहना है- एक आकलन के मुताबिक 2010 तक समुद्रों में एक करोड़ 27 लाख टन प्लास्टिक पहुंच चुका है।

कोकोस द्वीप समूह में 27 द्वीप है, जिनमें से ज्यादातर पर लोग नहीं रहते। द्वीप समूह पर्थ (पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया) से 2750 किमी दूर स्थित है। पर्यटकों के बीच इसे ऑस्ट्रेलिया के स्वर्ग के तौर पर प्रचारित किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology