न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस मंदिर में मनोकामना पूरी करने का अनोखा तरीका, चढ़ाए जाते है सोने-चांदी के ताले

आइये जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 04 Feb 2019 4:26:23

इस मंदिर में मनोकामना पूरी करने का अनोखा तरीका, चढ़ाए जाते है सोने-चांदी के ताले

हमारे देश को मंदिरों का घर कहा जाता है जहाँ सभी भक्तगण अपनी मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए कई प्रयास करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ मनोकामनाओं की पूर्ती के लिए मंदिर में सोने-चांदी के ताले चढ़ाए जाते है और मुराद पूरी की जाती हैं। इस मंदिर की अपनी एक विशेष कहानी है जो रहस्यों से जुड़ी हुई है। तो आइये जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी।

आज हम बात कर रहे हैं काली मंदिर की अनोखी परंपरा के बारे में जो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 80 किलोमीटर दूर कानपुर के बंगाली मोहाल क्षेत्र में स्थित हैं। 1949 में इस मंदिर का निर्माण हुआ और तभी से यहां इस रिवाज का पालन किया जा रहा है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु आमतौर पर लोहे के बने ताले अर्पित करते हैं। लेकिन नवरात्रि के दिनों में लोग यहां सोने, चांदी और अन्य मूल्यवान धातुओं के बने तालों का चढ़ावा भी चढ़ाते हैं। मंदिर में हर दिन करीब 500 भक्त आते हैं और देवी दुर्गा की विशालकाय प्रतिमा के सामने ताले अर्पित करते हैं। ताले सीधे प्रतिमा के सामने नहीं रखे जाते, बल्कि प्रतिमा से कुछ दूर बने खंभों में लगी रस्सियों में बांधे जाते हैं। इस अनोखी परंपरा के पीछे एक दिलचस्प कहानी भी है।

kali temple,gold silver locks,kanpur,uttar pradesh

ऐसी मान्यता है कि मंदिर के पहले पुजारी ताराचंद जिन्होंने मंदिर का निर्माण कराया था, ने देवी की प्रतिमा को जंजीर और ताले मे बांध दिया था, जब देवी के एक उत्कट भक्त हत्या के झूठे मुकदमे में फंस गए थे। ताराचंद ने प्रतिज्ञा की कि जब तक देवी भक्त को आशीर्वाद नहीं देंगी और उसे निर्दोष साबित नहीं करेंगी वह ताला जंजीर नहीं खोलेंगे। भक्त को जेल हो जाने के बाद ताराजी ने सामान्य पूजा और आरती नहीं की और देवी को जंजीर तथा ताले में बंधा छोड़ दिया। ऐसा कई महीनों तक चला। जब फैसला भक्त के पक्ष में आया और अदालत ने उसे छोड़ दिया तब से इस मंदिर में ताले का चढ़ावा चढ़ाने की शुरुआत हुई जो आज तक जारी है।

इसके अलावा कहा जाता है कि बहुत समय पूर्व एक महिला बहुत दुखी रहती थी। वह प्रतिदिन सुबह मां के मंदिर में पूजा हेतु आती थी। एक दिन वह मंदिर के प्रांगण में ताला लगाने लगी तो पंड़ित ने इसका कारण पूछा। महिला ने कहा कि मां काली ने उसके स्वप्न में आकर उससे कहा कि वह उनके नाम का ताला मंदिर के प्रांगण में लगा दे तो उसकी प्रत्येक मन्नत पूर्ण हो जाएगी। कहा जाता है कि ताला लगाने के बाद वह महिला वहां कभी दिखाई नहीं दी। कुछ वर्षों के पश्चात वह ताला खुला हुआ था अौर दीवार पर लिखा था कि उसकी मन्नत पूर्ण हो गई है इसलिए वह ये ताला खोल रही है। उस महिला को किसी ने भी वह ताला खोलते हुए नहीं देखा अौर तब से मां काली का नाम ताला वाली देवी पड़ गया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप