न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए पड़ती है पासपोर्ट की जरूरत, जानें इसके पीछे की वजह

हर बच्चे की चाहत होती है कि वह शिक्षा प्राप्त करें। शिक्षा को हर बच्चे का अधिकार माना जाता है और हर देश को चाहिए कि बच्चों की शिक्षा के लिए उचित इंतजाम किये जाए

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 09 Feb 2019 3:37:18

यहां बच्चों को स्कूल जाने के लिए पड़ती है पासपोर्ट की जरूरत, जानें इसके पीछे की वजह

हर बच्चे की चाहत होती है कि वह शिक्षा प्राप्त करें। शिक्षा को हर बच्चे का अधिकार माना जाता है और हर देश को चाहिए कि बच्चों की शिक्षा के लिए उचित इंतजाम किये जाए। आज हम आपको अमेरिका की एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे है जहाँ बच्चों को स्कूल जाने के लिए भी पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। जी हाँ, सुनने में यह अजीब लगता है लेकिन यह बिल्कुल सच है। आइये हम बताते है आपको इसकी पूरी जानकारी।

अमेरिका में एक स्कूल है कोलंबस एलीमेंट्री स्कूल, जहां हर रोज कई बच्चे इंटरनेशनल बॉर्डर पार करके पढ़ने आते हैं। यहां पासपोर्ट के बिना बच्चे का पढ़ना काफी मुश्किल है। इस स्कूल में पढ़ने वाले 600 बच्चों में से 420 बच्चे अंतरराष्ट्रीय सीमा पार करके आते हैं। वे रोजाना बॉर्डर पार करते हैं ताकि अपने क्लासरूम तक पहुंच सकें। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, मेक्सिको के प्योर्तो पालोमस में बहुत से ऐसे बच्चे हैं, जिनका जन्म अमेरिका में हुआ है, लेकिन चूंकि यह जगह मेक्सिको में पड़ती है, इसलिए बच्चों को या यहां रहने वाले किसी को भी अमेरिका आने के लिए पासपोर्ट दिखानी पड़ती है।

पालोमस में रहने वाले बच्चे हर रोज स्कूल जाने से पहले अपना पासपोर्ट अपने साथ रख लेते हैं। जब वो अमेरिका की सीमा पर पहुंच जाते हैं तो कस्टम क्लियरेंस के लिए अपना पासपोर्ट वहां खड़े अमेरिकी गार्ड को देते हैं। क्लियरेंस मिलने के बाद बच्चे अमेरिकी सीमा में दाखिल हो जाते हैं। स्कूल की बस सीमा के पास स्थित बस स्टॉप तक आती है और फिर बच्चे उसमें चढ़कर अपने स्कूल चले जाते हैं। इनमें से कुछ बच्चे ऐसे भी हैं, जो बस में चढ़ने के बाद अपना पासपोर्ट अपने पैरेंट्स को दे देते हैं, ताकि वो कहीं खो न जाए।

आपको बता दें कि मेक्सिको के स्कूलों में स्पेनिश में पढ़ाई होती है, जबकि अमेरिकी स्कूलों में अंग्रेजी में पढ़ाई होती है। पालोमस के रहने वाले लोगों का कहना है कि वह बॉर्डर पार कराकर अपने बच्चों को इसीलिए स्कूल भेजते हैं, ताकि उनकी पढ़ाई अच्छी हो सके, वह अंग्रेजी सीख सकें। मेक्सिको के लोगों का मानना है कि अंग्रेजी की पढ़ाई में ही भविष्य है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप