न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पेरेंट्स ने बच्चों के साथ की ऐसी घिनौनी हरकत, सोचकर ही रूंह कांप उठेगी

अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहां एक दंपत्ति ने अपने ही बच्चों के साथ घिनौना और खौफनाक काम किया हैं जिसकी सच्चाई रूह कंपा देने वाली हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 11 Feb 2020 10:34:15

पेरेंट्स ने बच्चों के साथ की ऐसी घिनौनी हरकत, सोचकर ही रूंह कांप उठेगी

किसी भी बच्चे के लिए उसके पेरेंट्स ही उसके रक्षक होते हैं। लेकिन जब यह रक्षक ही उनके भक्षक बन जाए तो। जी हां, ऐसा ही एक मामला देखने को मिला अमेरिका के कैलिफोर्निया में जहां एक दंपत्ति ने अपने ही बच्चों के साथ घिनौना और खौफनाक काम किया हैं जिसकी सच्चाई रूह कंपा देने वाली हैं। ये घटना उस समय सामने आई जब इनकी एक बेटी इनकी कैद से भागने में सफल रही और उसने पुलिस को सारी सच्चाई बताई।

दरअसल, कैलिफोर्निया में डेविड और लुईस टर्पिन नाम के दंपति ने अपने 13 बच्चों में से अधिकांश को इतनी खतरनाक यातनाएं दी हैं कि उनके खुद के बच्चे उन्हें देखकर कांप जाते हैं। हालांकि, अब दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं और इन्होंने अपना जुर्म भी मान लिया है। डेविड और लुईस टर्पिन ने अपने ही बच्चों का उत्पीड़न करने और उनके साथ अन्य तरह का निर्दयता का व्यवहार करने के आरोप को कोर्ट में स्वीकार कर लिया है। इन दोनों ने अपने 13 बच्चों में से कई को न केवल बिस्तर पर जंजीरों से जकड़ कर रखा बल्कि उन्हें कई दिनों तक न ही कुछ खाने को दिया न ही नहाने देते थे और बहुत ही भयानक यातनाएं देते थे।

weird news,weird incident,crime by parents,torture on kids

अमेरिका में इस मामले को हाउस ऑफ हारर्स यानी 'भयावहता का घर' का नाम दिया जा रहा है। डेविड और लुईसे टर्पिन ने रिवरसाइड काउंटी सुप्रीम कोर्ट में अपनी गलती मान ली है और उनके खिलाफ 14 संगीन मामले दर्ज किए गए हैं। दक्षिण कैलिफोर्निया के जिला अटार्नी इस मामले की सुनवाई कर रहे हैं। डेविड और लुईस टर्पिन को जनवरी 2018 में उस समय गिरफ्तार किया गया जब दक्षिणी लॉस ऐंजिल्स के पेर्रिस इलाके में बने घर से उनकी 17 साल की बेटी किसी तरह भागने में सफल रही और उसने पुलिस को फोन करके अपने माता-पिता की सारी बात बताई।

गिरफ्तारी के समय दंपति के बच्चों की उम्र दो साल से 29 साल के बीच थी। ये बच्चे बहुत कम वजनी और महीनों से नहाये तक नहीं थे। इतना ही नहीं उनका घर मानव मल से भरा हुआ था। जांचकर्ताओं ने बताया कि इन बच्चों को पीटा जाता था और पिंजरों में बंद करके रखा जाता था। डेविड और लुईस टर्पिन को अत्याचार, आश्रित दुर्व्यवहार के साथ-साथ झूठे कारावास, बाल संकट और वयस्क शोषण के कई मामलों में दोषी ठहराया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग