न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि स्पेशल : मां कूष्मांडा का रहस्यमयी मंदिर, यहाँ के पानी से दूर होते है नेत्र विकार

इस उपलक्ष्य में आज हम आपको मां कूष्मांडा के चमत्कारी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 13 Oct 2018 6:12:16

नवरात्रि स्पेशल : मां कूष्मांडा का रहस्यमयी मंदिर, यहाँ के पानी से दूर होते है नेत्र विकार

आज नवरात्रि का चौथा दिन हैं, जो माँ कूष्मांडा के पूजन के लिए जाना जाता हैं। इस उपलक्ष्य में आज हम आपको मां कूष्मांडा के चमत्कारी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं कानपुर शहर के करीब स्थित हैं। नवरात्रि के दिनों में यहाँ भक्तों का मेला भर जाता हैं, आखिर इस मंदिर को माता के चमत्कार के लिए जाना जाता हैं। तो आइये जानते है इस मंदिर के बारे में।

कानपुर शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर घाटमपुर ब्लाक में मां कुष्मांडा देवी का करीब 1000 वर्ष पुराना मंदिर हैl मां कुष्मांडा देवी इस प्राचीन व भव्य मंदिर में लेटी हुई मुद्रा में है। यहां मां कुष्मांडा एक पिंडी के स्वरूप में लेटी हैं, जिससे लगातर पानी रिसता रहता है। माना जाता है कि मां की पूजा-अर्चना के पश्चात प्रतिमा से जल लेकर ग्रहण करने से सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति मिलती है। इस जल को नेत्रों में लगाने से सारे नेत्र रोग दूर होते हैं। आज तक वैज्ञानिक भी इस रहस्य का पता नहीं लगा पाए कि ये जल कहां से आता है।

नवरात्रों में मां के मंदिर में मेला लगता है। माता के मंदिर कोई पंड़ित पूजा नहीं करवाता। यहां नवरात्रे हो या अन्य दिन सिर्फ माली ही पूजा-अर्चना करते हैं।मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त यहां माता को चुनरी, ध्वजा, नारियल और घंटा चढ़ाने के साथ ही भीगे चने अर्पण करते हैं।

कहा जाता है कि यहां पहले घना जंगल था। इसी गांव का कुड़हा नामक ग्वाला गाएं चराने जाता था। शाम के समय जब वह दूध निकालने जाता तो गाय एक बूंद भी दूध नहीं देती। ग्वाले ने इस बात की निगरानी की। रात में ग्वाले को मां ने स्वप्न में दर्शन दिए। वह गाय को लेकर गया तभी एक स्थान पर गाय के आंचल से दूध की धारा निकलने लगी। ग्वाले ने उस स्थान की खुदवाई करवाई। वहां मां कूष्मांडा देवी की पिंडी निकली। गांव वालों ने उसी स्थान पर मां की पिंडी स्थापित कर दी अौर उसमें से निकलने वाले जल को प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने लगे। चरवाहे कुड़हा के नाम पर मां कूष्मांडा का एक नाम कुड़हा देवी भी है। स्थानीय लोग मां को इसी नाम से पुकारते हैं।

नवरात्रि स्पेशल : मां कूष्मांडा का रहस्यमयी मंदिर, यहाँ के पानी से दूर होते है नेत्र विकार

कहा जाता है कि वर्तमान मंदिर का निर्माण 1890 में कसबे के चंदीदीन भुर्जी ने कराया था। सितंबर 1988 से मंदिर में मां कूष्मांडा की अखंड ज्योति निरंतर प्रज्वलित हो रही है। यहां रिसने वाले जल के ग्रहण से सभी प्रकार के रोग दूर हो जाते हैं। सूर्योदय से पूर्व नहा कर 6 माह तक इस जल का प्रयोग किया जाए तो उसकी बीमारी शत प्रतिशत ठीक हो जाएगी। कहा जाता है कि इसके लिए बहुत नियम की जरूरत होती है

मंदिर के समीप ही दो तालाब बने हुए हैं। यह तालाब कभी नहीं सुखते हैं। भक्त एक तालाब में स्नान करने के पश्चात दूसरे कुंड से जल लेकर माता को अर्पित करते हैं। नवरात्र की चतुर्थी पर माता कूष्मांडा देवी के मंदिर परिसर में दीपदान महोत्सव काफी सुंदर होता है। दीपदान करने के लिए आस-पास के गांव के लोग आते हैं।

मां कूष्मांडा देवी के मंदिर में बस और कानपुर-बांदा रेल लाइन से घाटमपुर स्टेशन उतरकर पहुंचा जा सकता है। मंदिर कानपुर-सागर राजमार्ग के किनारे स्थित है। वहां पहुंचने के लिए बहुत सारे साधन उपलब्ध हो जाते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

असम विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, हिमंत सरमा सरकार का बड़ा फैसला; आदिवासी समुदाय को दी गई बड़ी राहत
असम विधानसभा में पेश हुआ UCC बिल, हिमंत सरमा सरकार का बड़ा फैसला; आदिवासी समुदाय को दी गई बड़ी राहत
ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा राजनीतिक झटका, करीबी सांसद दे सकती हैं इस्तीफा; BJP में जाने की अटकलें तेज
ममता बनर्जी को लग सकता है बड़ा राजनीतिक झटका, करीबी सांसद दे सकती हैं इस्तीफा; BJP में जाने की अटकलें तेज
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
'ज्यादा भावुक न हों' — CJI सूर्यकांत ने कॉकरोच जनता पार्टी मामले पर टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट में याचिका पर हुई चर्चा
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
भारत की वायुसेना होगी और ताकतवर, फ्रांस से 114 राफेल जेट खरीदने की तैयारी; 90 विमान इंडिया में ही बनेंगे
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
खुले में नमाज और कुर्बानी पर पूरी रोक..., बकरीद को लेकर सीएम योगी ने जारी किए 10 कड़े निर्देश
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की खुदकुशी, पिता का दावा- परीक्षा रद्द होने के बाद से थी गहरे तनाव में
दिल्ली में गर्मी का प्रचंड वार! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 27 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी
दिल्ली में गर्मी का प्रचंड वार! 44 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, 27 मई तक हीटवेव का अलर्ट जारी
ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी को लेकर बढ़ी महिलाओं की दिलचस्पी, जानिए कितनी सुरक्षित है ये प्रक्रिया और किन मामलों में होती है जरूरत
ब्रेस्ट रिडक्शन सर्जरी को लेकर बढ़ी महिलाओं की दिलचस्पी, जानिए कितनी सुरक्षित है ये प्रक्रिया और किन मामलों में होती है जरूरत
कोरोना के दौरान अगर ली थी ये दवा? डॉक्टरों ने चेताया- अंदर ही अंदर गल सकती है कूल्हे की हड्डी
कोरोना के दौरान अगर ली थी ये दवा? डॉक्टरों ने चेताया- अंदर ही अंदर गल सकती है कूल्हे की हड्डी
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
पुराना मोबाइल बेचने जा रहे हैं? पहले निपटा लें ये 7 जरूरी काम, वरना बाद में हो सकता है बड़ा पछतावा
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, संडे को हुई ताबड़तोड़ कमाई, जल्द 150 करोड़ क्लब में होगी एंट्री
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
पहाड़ों में हालात बेहाल, सड़कों पर घंटों का जाम... मनाली से नैनीताल तक थमी रफ्तार, जगह-जगह ‘महाजाम’ से जूझते वाहन
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वेबसाइट ठप, सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा मामला; अब क्या कदम उठाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन ने खुद दिया बड़ा संकेत
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास
वैभव सूर्यवंशी का फील्डिंग में धमाका, IPL में 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा—15 साल की उम्र में रचा इतिहास