न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नवरात्रि स्पेशल : इस मंदिर में चोरी करने से होती है सभी मनोकामनाएं पूरी, जानें इसके बारे में

नवरात्रि के इन दिनों में माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 12 Oct 2018 2:28:14

नवरात्रि स्पेशल : इस मंदिर में चोरी करने से होती है सभी मनोकामनाएं पूरी, जानें इसके बारे में

हमारे देश में मातारानी के कई मंदिर हैं जो अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। नवरात्रि के इन दिनों में माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसा अनोखा मंदिर लेकर आए हैं जहाँ आपको अपनी मनोकामनाएं पूरी करने के लिए चोरी करनी पड़ती हैं। हम बात कर रहे हैं रुड़की में स्थित सिद्धपीठ चूड़ामणि देवी के मंदिर के बारे में। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

रुड़की के चुड़ियाला गांव में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ चूड़ामणि देवी का एक चमत्कारी मंदिर है, जहां नवरात्र के मौके पर खासकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है। ऐसी मान्यता है कि यहां सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। लेकिन लोक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा तभी संभव है जब आप चोरी करते हैं।

शिव जिस समय माता सती के मृत शरीर को उठाकर ले जा रहे थेउसी समय माता सती का चूड़ा इस घनघोर जंगल में गिर गया था। जिसके बाद यहां पर माता की पिंडी स्थापित होने के साथ ही भव्य मंदिर का निर्माण किया गया। बताया जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 1805 में लंढौरा रियासत के राजा द्वारा कराया गया है।

ऐसे कहा जाता है कि एक बार राजा को शिकार के दौरान जंगल में माता के पिंडी के दर्शन हुए। उस राजा का कोई पुत्र नहीं था, तो राजा ने माता से पुत्र-प्राप्ति का वरदान मांगा और उसकी मुराद पूरी हुई। इसी से राजा ने मंदिर का निर्माण करवाया।

weird temple,navratri special,to complete wishes,stealing in temple,chudamani devi temple

इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे ज्यादातर लोग यहां पुत्र-प्राप्ति के लिए दर्शन करने को आते हैं। दरअसल ऐसी मान्यता है कि अगर आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति करनी है तो मंदिर में आकर माता के चरणों में रखा लोकड़ा (लकड़ी का गुड्डा) चुराकर अपने साथ ले जाना होता है और जब आपकी मनोकामना पूरी हो जाती है तो अषाढ़ मास में अपने पुत्र के साथ मां के दरबार में आना होता है।

आमतौर पर माता चूड़ामणि देवी के दरबार में पुत्र प्राप्ति के लिए आए जोड़े अपने साथ चुराकर ले गए लोकड़े के साथ ही एक अन्य लोकड़ा भी अपने पुत्र के हाथों से चढ़ाते आए हैं। दिलचस्प बात है कि यह प्रथा इसी तरह से सदियों से चली आ रही है। जिसके चलते आज भी गांव की बेटियां भी विवाह के बाद इस मंदिर में आकर लोकड़ा चढ़ाकर अपने सुखी वैवाहिक जीवन के साथ ही पुत्र-रत्न की प्राप्ति की प्रार्थना करना नहीं भूलतीं।

उत्तराखंड में बसा यह प्राचीन सिद्धपीठ मंदिर सदियों से ही श्रद्धालुओं की आस्था स्थली के रूप में केंद्र बना हुआ है। इसी वजह से आज भी यहां हजारों की संख्या में लोग माता के दर्शन करने के लिए दूर-दराज के इलाकों से आते हैं। हालांकि यहां की शोभा नवरात्रि के दौरान देखते ही बनती है। उस समय मंदिर में भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप