न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक झटके में सो गए थे 900 से ज्यादा लोग मौत की नींद, जो नहीं माना उसे बेरहमी से मारा

18 नवम्बर 1978 को लोगों ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी और जिसने भी इस जहर को पीने से इनकार किया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Nov 2018 7:04:57

एक झटके में सो गए थे 900 से ज्यादा लोग मौत की नींद, जो नहीं माना उसे बेरहमी से मारा

अंधविश्वास के कारण अमेरिका के पास स्थित गुयाना के जोंसटाउन में एक साथ 900 से ज्यादा लोगों ने आत्महत्या कर ली थी? 18 नवम्बर 1978 को लोगों ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली थी और जिसने भी इस जहर को पीने से इनकार किया, उसे जबरदस्ती जहर पिला दिया गया था। इस भयानक घटना को अब तक की सबसे बड़ी आत्महत्या की घटनाओं में से एक माना जाता है। इस घटना ने सारी दुनिया को हिला कर रख दिया था। दरअसल, इस घटना के पीछे जिम जोंस नामक एक धर्मगुरु का हाथ था। वो खुद को भगवान का अवतार बताता था।

mass suicide,weird story

- यह घटना गुयाना के जोंसटाउन में हुई थी। जिम जोंस कम्युनिस्ट विचारा धारा का था और खुद को ईश्वर का अवतार बताता था। उसने सबसे पहले अपनी प्रसिद्धि बढ़ाने के लिए जरूरतमंद लोगों की मदद करने के नाम पर 1956 में पीपल्स टेंपल नाम का चर्च बनाया।

- मीठी-मीठी बातें और झूठे वादे करके उसने सैकड़ों लोगों को अपना फॉलोवर बना लिया। उसके विचार अमेरिकी सरकार से अलग थे, इस वजह से उसने सबसे दूर जाकर साउथ अमेरिका के गुयाना में अपने अनुयाइयों के साथ बसने का फैसला किया।

उसके चर्च के पास ही लोगों के रहने के लिए छोटा सा गांव बसा दिया गया। लेकिन कुछ ही दिनों में उसके फॉलोअर्स उसकी असलियत जानने लगे। वहां लोगों से 12-12 घंटे काम कराया जाने लगा। जब वो थक जाते तो बजाए उन्हें सोने देने के जिम जोंस भाषण देता। इस दौरान उसके सिपाही घर-घर जाकर देखते थे कि कहीं कोई सो तो नहीं रहा और अगर कोई सोता हुआ पाया जाता था तो उसकों भयानक सजा दी जाती थी। पुरुष और महिलाएं जब काम करती थीं, तो उनके बच्चों को एक कम्युनिटी हॉल में रखा जाता था। उसके सिपाही गांव के चारों ओर दिन-रात पहरा देते रहते थे, ताकि कोई वहां से भाग न जाए।

mass suicide,weird story

इस वजह से मारे गए सैंकड़ों लोग

कुछ लोगों की शिकायत पर जब अमेरिकी सरकार ने उसके खिलाफ एक्शन लेने की प्लानिंग की, तो सनकी जिम ने सारे लोगों की सभा बुलाई। उसने लोगों को इमोशनल होते हुए इस कदर डराया कि जिम जैसा कहता, लोग वैसा करने लगे। उसने कहा, ''अमेरिकी सरकार हम सबको गोलियों से भूनने आ रही है। इससे पहले कुछ हो और गोलियां हम सबको छलनी कर दे और जो बच जाएंगे उनके साथ जानवरों जैसा सलूक करेंगे। महिलाओं के साथ रेप करेंगे, बच्चों को तरह-तरह की तकलीफें देंगे। हमें ये पवित्र जल पी लेना चाहिए। जिससे हम उन गोलियों के दर्द से बच जाएंगे''

mass suicide,weird story

दिया गया कूल-ऐड नाम का ड्रिंक

- जिम के भाषण के पहले ही सैंकड़ों लीटर एक जहरीला मॉकटेल तैयार कर लिया गया था। इस ड्रिंक को सबके हाथों में थमा दिया गया था। जिम ने कहा कि उसके एक इशारे पर सब इसे ईश्वर को याद करते हुए पी जाएंगे। ज्यादातर लोग उसकी बात से प्रभावित होकर पी गए लेकिन उसे पीते ही सब जमीन पर गिरने लगे। ये देख कई लोगों ने उसे पीने से इंकार किया, तो जिम के गार्ड्स ने उन्हें जबरन वो ड्रिंक पिलाई। 5 मिनट के अंदर वहां मौजूद हर इंसान की मौत हो जाती है।

mass suicide,weird story

ड्रिंक में घोला गया था ये जहर

- रिपोर्ट्स में सामने आया कि जिस जहरीली मॉकटेल को पवित्र जल बोलकर जिम ने सबको पिलाया। उसमें साइनाइड घोला गया था। जिसके शरीर में जाते ही मौत हो जाती है। 18 नवंबर 1978 के दिन हुए इस दर्दनाक सामूहिक आत्महत्या कांड में 912 लोगों की जहर पीने से मौत हुई थी। इसमें 276 बच्चे शामिल थे।

mass suicide,weird story

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप