न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शराब की बोतलों पर गांधीजी, उठा विवाद, नरेंद्र मोदी से कार्रवाई की मांग

शराब की बोतलों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो लगाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 30 Jun 2019 2:29:09

शराब की बोतलों पर गांधीजी, उठा विवाद, नरेंद्र मोदी से कार्रवाई की मांग

शराब की बोतलों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो लगाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। इजराइल की कंपनी माका ब्रेवरी के खिलाफ केरल के महात्मा गांधी नेशनल फाउंडेशन के चेयरमैन एबी जे जोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पत्र लिखा। उन्होंने शराब कंपनी और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जोस ने इसे शराब निर्माता कंपनी की और से अनुचित आचरण करार दिया। उन्होंने कहा, 'गांधीजी का मजाक उड़ाया गया है। अमित की वेबसाइट ‘हिपस्ट्रॉरी डॉट कॉम’ पर गांधीजी के फोटो को कूलिंग ग्लास, टी-शर्ट और ओवरकोट पर दिखाया गया है।'

शिकायत में लिखा कि इजरायल के ताफेन औद्योगिक क्षेत्र स्थित माका ब्रेवरी कंपनी ने अपनी शराब की बोतलों और केनों पर महात्मा गांधी के फोटो छापे हैं। यह फोटो अमित शिमोनी नाम के व्यक्ति ने डिजाइन किया है। जोस ने कहा कि गांधीजी ने शराब के उपभोग और प्रचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए थे। वे आजीवन शराब के खिलाफ रहे। गांधीजी ने एक बार कहा था कि सत्ता मिलने के बाद वे एक ही बार में सभी शराब निर्माण कंपनियों और उसकी बिक्री बंद कर देंगे।

फाउंडेशन के चेयरमैन ने मोदी और नेतन्याहू से राष्ट्रपिता के फोटो को शराब की बोतलों और वेबसाइटों से हटाने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के रूप में जाना जाता है। दुनिया उन्हें अहिंसा का प्रेरणा स्त्रोत मानती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा

भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर

ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता

जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर

ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू

लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे

विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा

फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर

'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई

बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार

घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी

'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल