न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

25 साल से लिव इन में रह रहे माता-पिता ने लिए 7 फेरे, वजह बनी बेटी की शादी

55 साल के पिता ने बेटी की शादी से एक दिन पहले 50 साल की लिव इन पार्टनर के साथ शादी कर ली।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 17 Jun 2019 3:04:46

25 साल से  लिव इन में रह रहे माता-पिता ने लिए 7 फेरे, वजह बनी बेटी की शादी

55 साल के पिता ने बेटी की शादी से एक दिन पहले 50 साल की लिव इन पार्टनर के साथ शादी कर ली। यह मामला मध्यप्रदेश के अशोकनगर का है। जहां शुक्रवार को 55 साल के पिता ने अपने लिव इन पार्टनर के साथ इसलिए शादी कर ली ताकि वह अपनी बेटी का कन्यादान सामाजिक संस्कृति से कर सकें। दरअसल,बेटी की शादी से एक दिन पहले पंडित और रिश्तेदारों ने कहा कि पिता अपनी बेटी का कन्यादान नहीं कर सकते। पंडित ने बताया था कि पिता परमाल ने लड़की की मां सुनीता बाई के साथ सात फेरे नहीं लिए हैं। इसलिए सनातन संस्कृति के अनुसार वे कन्यादान के हकदार नहीं हैं। जिसके बाद पिता ने शादी करने का फैसला लिया।

पिता की शादी में बेटे और बेटियों ने किया जमकर डांस

मुंगावली के रुहाना गांव में रहने वाले परमाल सिंह लोधी की बारात शुक्रवार को अपने ही घर पहुंची। दुल्हन बनीं 50 साल की सुनीता बाई लोधी। सुनीता का कन्यादान गांव के हलका सेन ने किया। यह दंपति पिछले 25 साल से लिव इन में था। 14 जून को रीति-रिवाज से इन दोनों ने शादी सम्पन्न हुई। बारात के लिए घोड़ा नहीं मिला तो साइकिल पर बैठकर दुल्हन के दरवाजे तक पहुंचे। घर के 25-30 सदस्य बाराती बने। पिता की शादी में जब बारात निकली तो गांव के लोगों सहित परिजन, रिश्तेदारों के अलावा बेटा, बेटी भी बारात में शामिल हुए। पिता की शादी में दो बेटे और बेटियों ने बाराती बनकर डांस किया। शादी सादगी के साथ हुई। बारात में बैंड की बजाय तसले बजाए गए, जिनकी धुनों पर बारातियों ने डांस किया।

शनिवार को दंपति ने अपनी बेटी की शादी रीति-रिवाज से की। माता-पिता ने अपनी बेटी का कन्यादान भी किया। बता दे, यह दंपति पिछले 25 साल से लिव इन में था। दोनों पति-पत्नी के रूप में साथ तो रह रहे हैं, लेकिन उन्होंने मंडप के नीचे सात फेरे नहीं लिए थे। दोनों के चार बच्चे हैं। इनमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। सबसे बड़ी बेटी कल्लो 18 साल की है, जबकि सबसे छोटा बेटा दीपक 10 साल का है। पिता की शादी के बाद शनिवार को बेटी कल्लो की शादी हुई, जिसमें अपनी बेटी का कन्यादान पिता परमाल ने किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
भारत में फिर कोरोना का खतरा! आंध्र प्रदेश में 2 लोगों की मौत के बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हमला, 11 भारतीय थे सवार; विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, एक नागरिक अब भी लापता
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
जून में भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर खरीदा कच्चा तेल, आयात 34% बढ़कर 4.5 अरब यूरो पहुंचा
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, बेटे यशवर्धन के साथ एकता कपूर की फिल्म में आएंगी नजर
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
ट्विषा शर्मा केस में नया खुलासा, दूसरे पोस्टमार्टम में फंदे पर मिले स्किन टिश्यू
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
लौकी की हेल्दी और टेस्टी बर्फी बनाने का आसान तरीका, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाएंगे
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
विंबलडन 2026: लिंडा नोस्कोवा बनीं महिला सिंगल्स चैंपियन, रोमांचक फाइनल में कैरोलीना मुचोवा को हराकर जीता पहला ग्रैंड स्लैम
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर POCSO के तहत कार्रवाई, पुलिस बोली- पूछताछ में किया अहम खुलासा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना ने स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
'धमाल 4' की रिलीज के बावजूद नहीं थमी 'अल्फा' की रफ्तार, शनिवार को की दमदार कमाई
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
बेंगलुरु में महिला के घर जबरन घुसा डिलीवरी बॉय, वॉशरूम इस्तेमाल करने के बाद करने लगा अश्लील हरकत, गिरफ्तार
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
घर पर बनाएं क्रीमी मैकरोनी सलाद, ठंडा करके खाएंगे तो दोगुना बढ़ जाएगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल
'अगर खुद पर भरोसा नहीं है तो न्यूयॉर्क आपको पीछे छोड़ देगा', शख्स का वीडियो हुआ वायरल