न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भाई को जहर, शिकारी कुत्‍तों से नोचवाया फूफा का जिस्‍म, बुआ को भी जहर देकर मारा, पढ़ें किम जोंग उन की सनक के किस्से

किम जोंग की सनक और क्रूर तौर-तरीकों के कई किस्‍से मशहूर हैं। रहम नाम का शब्‍द उनकी डिक्‍शनरी में नहीं है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 21 Apr 2020 10:18:08

भाई को जहर, शिकारी कुत्‍तों से नोचवाया फूफा का जिस्‍म, बुआ को भी जहर देकर मारा, पढ़ें किम जोंग उन की सनक के किस्से

अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार उत्‍तर कोरियाई के तानाशाह किम जोंग उन गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं और इन द‍िनों जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि वो दिल की सर्जरी के बाद गंभीर रूप से बीमार हैं बताया जा रहा है कि कार्डियोवास्कुलर (Cardiovascular) ऑपरेशन के बाद किम 'गंभीर खतरे में' हैं। सीएनएन के मुताबिक किम जोंग की तबीयत पिछले कई महीने से खराब चल रही थी। किम जोंग उन बहुत ज्‍यादा स्‍मोकिंग करते हैं और उन्‍हें मोटापे की भी बीमारी है। किम जोंग उन को 11 अप्रैल को अंतिम बार देखा गया था। रिपोर्ट्स में किम के ब्रेन डेड होने की भी खबर है मगर उसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

किम जोंग की सनक और क्रूर तौर-तरीकों के कई किस्‍से मशहूर हैं। रहम नाम का शब्‍द उनकी डिक्‍शनरी में नहीं है। किसी को मरवा देना उसके लिए बड़ा आसान है। अपने आगे किसी और की ना सुनने वाले किम जोंग उन की सनक के किस्‍से बताते हैं कि वो एक बर्बर तानाशाह है। 2011 में सत्‍ता संभालने के बाद से ही किम जोंग उन की मीडिया में पहचान एक सनकी और बर्बर तानाशाह की रही है। उसके अजीबोगरीब फैसलों की खबरें पूरी दुनिया में छपती हैं। किम जोंग उन की वजह से ही मानवाधिकार के उल्‍लंघन वाले देशों में नॉर्थ कोरिया शीर्ष पर गिना जाता है। 2011 में नॉर्थ कोरिया की सत्‍ता संभालने के बाद, पहले छह साल में उसने कम से कम 340 लोगों को मरवाया।

भाई को जहर, शिकारी कुत्‍तों से नोचवाया फूफा का जिस्‍म, बुआ को भी जहर देकर मारा, पढ़ें किम जोंग उन की सनक के किस्से

जनरल को झपकी आई, किम ने मरवा दिया

नॉर्थ कोरिया के डिफेंस चीफ ह्योंग योंग ने मीटिंग के दौरान एक बार सुप्रीम लीडर के सामने झपकी ले ली। फिर क्‍या था, किम जोंग आगबबूला हो गया और उसे फौरन अरेस्‍ट करवा दिया। इसके बाद उसे एंटी एयरक्राफ्ट गन से मरवा दिया। ऐसा करते वक्‍त देश का हर बड़ा अधिकारी वहां मौजूद था ताकि उनके दिलों में खौफ बना रहे।

भाई को मरवाने वाला सुप्रीम लीडर

अपना विरोध करने पर किम जोंग उन ने भाई किम जोंग नैम को जहर देकर मरवा दिया था। 13 फरवरी, 2017 को मलेशिया के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उसे जहर दिया गया। हमले के फौरन बाद ही नॉर्थ कोरिया के चार संदिग्‍ध वापस फियोंगयांग लौट गए थे।

शिकारी कुत्‍तों से नोचवाया फूफा का जिस्‍म, बुआ को भी जहर देकर मारा

किम जोंग उन की सनक का आलम मत पूछिए। जिस फूफा जेंग सेंग थाएक ने उसे राजनीति के दांव-पेंच समझाए, जब उनका कद उसे खुद से बड़ा लगने लगा तो किम से देखा नहीं गया। उसने 120 शिकारी कुत्‍तों के आगे फूफा को फिंकवा दिया। पति की मौत पर सवाल उठाने वाली किम जोंग उन की बुआ को भी मौत ही नसीब हुई। वो खुलेआम किम की खिलाफत करने लगीं जो उससे बर्दाश्‍त ना हुआ। पूरे देश में बताया गया कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई मगर 2015 में नॉर्थ कोरिया से भागे एक सैन्‍य अधिकारी ने खुलासा किया कि बुआ को किम ने मरवाया था।

भाई को जहर, शिकारी कुत्‍तों से नोचवाया फूफा का जिस्‍म, बुआ को भी जहर देकर मारा, पढ़ें किम जोंग उन की सनक के किस्से

जनरल को पिरान्‍हा के तालाब में फिंकवाया

पिछले साल खबर आई थी कि किम जोंग ने अपने एक और जनरल को मरवा दिया है। उसे शक था कि ये जनरल साजिश रच रहा है। किम जोंग ने अपने घर में एक बड़ा सा तालाब बनवा रखा है जिसमें पिरान्‍हा मछलियां पली हुई है। बताया जाता है कि जनरल को इसी तालाब में फेंक दिया गया।

एक और जनरल को दी फांसी

2016 में सूत्रों के हवाले से एक खबर आई थी कि तत्‍कालीन सेनाध्‍यक्ष री योंग गिल को सुप्रीम लीडर ने फांसी की सजा सुनाई थी। उन्‍हें भ्रष्‍टाचार और साजिश रचने के आरोप में फरवरी महीने में मौत की सजा दी गई।

लोग नहीं रोए तो मरवा दी गोली

2012 में किम जोंग के पिता की मौत हुई। तब किम ने फरमान दिया कि जनाजे में सबको रोना पड़ेगा। राजधानी की सड़कों पर हजारों लोग निकले मगर जो नहीं रोए, उन्‍हें किम ने तुरंत अरेस्‍ट करा लिया। बाद में उन्‍हें गोली मार दी गई।

भाई को जहर, शिकारी कुत्‍तों से नोचवाया फूफा का जिस्‍म, बुआ को भी जहर देकर मारा, पढ़ें किम जोंग उन की सनक के किस्से

बिना ट्रायल दी जाती है सजा

किम जोंग के राज में अपराधियों को बिना ट्रायल सजा दे दी जाती है। उनके परिवार को बताया तक नहीं जाता कि क्‍या हुआ है। साल 2014 में आई यूएन की रिपोर्ट कहती है कि नॉर्थ कोरिया की पॉजिटिकल जेलों में 1,20,000 से ज्‍यादा कैदी थे और उनके साथ बेहद बुरा बर्ताव होता था।

जेलों में होता है कैदियों का रेप

यूएन की एक रिपोर्ट कहती है क‍ि पिछले 50 साल में नॉर्थ कोरिया के जेलों में हजारों कैदी मारे गए हैं। वहां कैदियों को भूखा रखा जाता है, टॉर्चर किया जाता है और रेप भी होता है। महिला कैदियों का जबरन अबॉर्शन कर दिया जाता है। कभी-कभी कुछ कैदियों को सबके सामने लाकर मौत की सजा दी जाती है।

नागरिकों के लिए बेहद कड़े नियम

नॉर्थ कोरिया में बिना किम की मर्जी के कुछ नहीं होता। उसे रहमदिली पसंद नहीं। नॉर्थ कोरिया से बाहर जाने की इजाजत नहीं है। धर्म क्‍या होगा, लोग कैसे कपड़े पहनेंगे, घर से निकलने पर कैसे रहना है, ये सब सुप्रीम लीडर ही तय करता है।

भाई को जहर, शिकारी कुत्‍तों से नोचवाया फूफा का जिस्‍म, बुआ को भी जहर देकर मारा, पढ़ें किम जोंग उन की सनक के किस्से

बातचीत फेल हुई तो 5 अधिकारियों को दी मौत

2019 में अमेरिका और उत्‍तर कोरिया के बीच ऐतिहासिक बातचीत शुरू हुई। फरवरी महीने में दोनों देशों के नेता वियतनाम के हनोई में मिले थे। साउथ कोरियाई मीडिया के मुताबिक, बातचीत सफल नहीं हो सकी तो किम जोंग उन ने अमेरिका में अपने विशेष राजनयिक और उत्तर कोरिया के विदेश विभाग में काम करने वाले 4 अन्य लोगों को मार्च में मरवा दिया था।

2015 में जंग होते-होते बची

अगस्‍त 2015 में साउथ कोरिया ने बॉर्डर पर लॉउडस्‍पीकर लगवाए और अपना प्रॉपेगेंडा शुरू किया। इससे किम इतना आगबबूला हुआ कि उसने तोपों के साथ सेना बॉर्डर पर भेज दी। ये अल्‍टीमेटम दिया कि अगर स्‍पीकर बंद नहीं हुए तो जंग होगी। बाद में संयुक्‍त राष्‍ट्र के दखल से शांति हुई।

शरणार्थी ने सुनाई थी खौफनाक कहानी

साल 2014 में योनमी पार्क नाम की नॉर्थ कोरियाई शरणार्थी ने डबलिन में अपना दर्द सामने रखा था। उसने बताया कि किम जोंग उन के पिता के राज में उसके परिवार और दोस्‍तों की हालत बेहद बुरी हो गई थी। जब वह 13 साल की थी, तब उसकी मां ने उसे तस्करों से बचाने के लिए खुद अपने साथ रेप की सहमति दे दी थी। इसी के बाद, परिवार ने देश छोड़ दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
'शिवसेना न BJP में गई है, न कांग्रेस में जाएगी', उद्धव ठाकरे का शिंदे गुट पर तीखा हमला
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
मैं अध्यक्ष पद छोड़ने को तैयार, टूट के बीच भावुक हुए उद्धव ठाकरे, शिवसेना प्रमुख पद पर इस्तीफे की पेशकश
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
नीट यूजी ड्रेस कोड क्या है, जूते-जूलरी पर पूरी तरह प्रतिबंध; 3 बड़े बदलावों पर ध्यान दें, एडमिट कार्ड की 2 कॉपी अनिवार्य, जानें 10 अहम नियम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
केंद्र सरकार के फैसले को हाईकोर्ट का समर्थन, 22 जून तक टेलीग्राम पर रोक कायम
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
उमस ने बढ़ाई मुंबई वालों की परेशानी, रात को ठंडी हवा की तलाश में समुद्र किनारे सोने पहुंच रहे लोग
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
मुझे मेरी बंदूकबाज पत्नी से बचाइए... ग्वालियर में पति ने लगाई गुहार, कई शादियों और लाखों की ठगी के आरोप
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
FIFA World Cup 2026: 6-0 की जीत के बीच कनाडा को करारा झटका, इस्माइल कोने चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
छत्तीसगढ़ के दुर्गम वनांचल में पहली बार पहुंचे कलेक्टर, 8 किलोमीटर पैदल सफर कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
Samsung Galaxy S25 Ultra पर बड़ी छूट, 200MP कैमरे वाला प्रीमियम फोन अब भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
23 जून को अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे शुक्र, कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं धन और तरक्की के नए रास्ते
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
पुणे में स्वयंभू बाबा पर बड़ा शिकंजा, 25 साल तक ‘दैवी शक्ति’ के नाम पर शोषण का आरोप; आश्रम से सुरंग भी मिली
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
BSNL ने पेश किया 30 दिन वाला किफायती वैल्यू पैक, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिल रहे कई फायदे
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
शाकाहारी डाइट में कहां मिलता है सबसे ज्यादा प्रोटीन, डॉक्टर ने बताए फल और सब्जियों के बेस्ट नेचुरल सोर्स
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत
3 Idiots 2: अब कॉलेज नहीं, जिंदगी की नई चुनौतियों से जूझेंगे रैंचो, फरहान और राजू; राजकुमार हिरानी ने दिए कहानी के संकेत