न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1 लाख मेहमान, 9 दिन जश्‍न...500 करोड़ रुपये खर्च, कुछ ऐसी होगी बीजेपी मंत्री की बेटी की शादी

कर्नाटक में बीजेपी नेता और कर्नाटक सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बी श्रीरामुलु की बेटी रक्षिता की शादी हैदराबाद के उद्योपति रवि कुमार से 5 मार्च को होने जा रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 01 Mar 2020 12:42:03

1 लाख मेहमान, 9 दिन जश्‍न...500 करोड़ रुपये खर्च, कुछ ऐसी होगी बीजेपी मंत्री की बेटी की शादी

कर्नाटक में बीजेपी नेता और कर्नाटक सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री बी श्रीरामुलु की बेटी रक्षिता की शादी हैदराबाद के उद्योपति रवि कुमार से 5 मार्च को होने जा रही है। इस शादी के लिए पैसा पानी की तरह बहाया जा रह है। इस बहुप्रतिक्षित शादी की शुरुआत 27 फरवरी को हो गई है। यह शादी नौ दिनों तक चलने वाली है। इस भव्‍य शादी में शीर्ष राजनेताओं के अलावा 500 पुजारियों को आमंत्रित किया गया है। उन्‍हें रुकने के लिए बेंगलुरु में विशेष इंतजाम किया गया है। हालांकि श्रीरामुलु से जुड़ा कोई भी शख्‍स शादी में हो रहे बेतहाशा खर्च के बारे में बात नहीं कर रहा है, फिर भी विश्‍वस्‍त सूत्रों के मुताबिक जनार्दन रेड्डी की बेटी ब्राह्मणी की शादी से ज्‍यादा खर्च इस शादी में होगा। वर्ष 2015 में अवैध खनन केस में जमानत पर रिहा होने के बाद 2016 में जी जनार्दन रेड्डी ने अपने बेटी की शादी की थी और उसमें 500 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

बनवाए गए 1 लाख विशेष कार्ड

रक्षिता की शादी के लिए 1 लाख विशेष कार्ड बनवाए गए हैं। इस कार्ड में स्‍वास्‍थ्‍य का विशेष ध्‍यान रखा गया है। न्‍योते के अंदर केसर, इलायची, सिंदूर, हल्‍दी पाउडर और अक्षत रखा गया है।

sriramulu daughter wedding expenditure,sriramulu daughter wedding,expensive marriage,marriage,weird news

पीएम मोदी और अमित शाह को भेजा न्योता

श्रीरामुलु ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के अन्‍य शीर्ष नेताओं और कर्नाटक के नेताओं को निजी तौर पर न्‍योता दिया है। यह शादी पैलेस ग्राउंड में होने जा रही है जो करीब 40 एकड़ में पसरा है। इसमें 27 एकड़ में शादी का आयोजन होगा और 15 एकड़ पार्किंग के लिए रखा गया है।

तीन महीने से चल रही तैयारी, 4 एकड़ में फैला सेट

पिछले तीन महीने से मजदूर इस शादी के लिए भव्‍य सेट बना रहे हैं। यह सेट हंपी वीरुपक्ष मंदिर समेत कई मंदिरों की तर्ज पर बनाया जा रहा है जो 4 एकड़ में फैला हुआ है। 5 मार्च को जहां पर शादी होगी, उसे मांड्या के मेलुकोटे मंदिर की तर्ज पर बनाया जा रहा है। 200 लोग केवल फूलों को सजाने के लिए लगाए गए हैं। बालिवुड से भी आर्ट डायरेक्‍टर बुलाए गए हैं। एक और सेट बेल्‍लारी में बनाए जा रहे हैं जहां पर शादी के बाद रिसेप्‍शन होगा।

sriramulu daughter wedding expenditure,sriramulu daughter wedding,expensive marriage,marriage,weird news

दीपिका पादूकोण का मेकअप आर्टिस्‍ट

श्रीरामुलु ने अपनी बेटी को सजाने के लिए बॉलिवुड स्‍टार दीपिका पादूकोण के मेकअप आर्टिस्‍ट को बुलाया है। इसके अलावा फोटो और विडियोग्राफी के लिए जयरामन पिल्‍लई और दिलीप की टीम को बुलाया गया है। इसी टीम ने मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शाही शादी में फोटो खींचे थे और विडियोग्राफी की थी। रक्षिता की शादी के कपड़े सानिया सरदारिया ने डिजाइन किया है।

sriramulu daughter wedding expenditure,sriramulu daughter wedding,expensive marriage,marriage,weird news

7 हजार लोग एक साथ खायेंगे खाना

दूल्‍हे के परिवार और अतिथियों के लिए फाइव स्‍टार होटल बुक किए गए हैं। एक हजार खानसामे मेहमानों के लिए उत्‍तरी कर्नाटक के प्रसिद्ध डिश बनाएंगे। एक ऐसा डायनिंग हॉल बनाया जा रहा है जिसमें 7 हजार लोग एक साथ खाना खा सकते हैं।

जब विमान के अंदर कबूतर ने भरी उड़ान, यात्रियों में मची हलचल, वीडियो वायरल

OMG: 23 साल की युवती ने एक साथ दिया 6 बच्चों को जन्म, 2 की मौत

कोरोना वायरस की चपेट में अब कोरोना बीयर, पीने वालों ने बनाई दूरी, कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान

यहां सिर्फ 25 पैसे में मिल रही कचौड़ी, वी भी पिछले 29 सालों से

Zomato ब्वॉय की क्यूट स्माइल ने लोगों को बनाया दीवाना, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन