न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना वायरस की चपेट में अब कोरोना बीयर, पीने वालों ने बनाई दूरी, कंपनी को हुआ करोड़ों का नुकसान

कोरोना वायरस की मार मेक्सिको के बीयर ब्रांड कोरोना पर भी पड़ रही है, जिसकी खरीद में अचानक गिरावट दर्ज की गई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 29 Feb 2020 2:13:10

कोरोना वायरस की चपेट में अब कोरोना बीयर, पीने वालों ने बनाई दूरी, कंपनी को हुआ  करोड़ों का नुकसान

चीन में कोरोना वायरस (Coronavirus) की वजह से अब तक 2,788 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 78,824 लोग बीमार हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) के मुताबिक हुबेई प्रांत और उसकी राजधानी वुहान में ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं बीजिंग, हेइलोंगजियांग और हेनान में भी कोरोना वायरस से 1-1 व्यक्ति के मारे जाने की खबर है। एनएचसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से हुबेई में करीब 2,641 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 36,117 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ ही यह बीमारी अब दुनिया के दूसरे देशों में भी अपने पैर पसार रही है। कोरोना वायरस ने दक्षिण कोरिया और जापान को भी अपने चपेट में ले लिया है। दक्षिण कोरिया में अभी तक कोरोना वायरस के 2000 केस सामने आ चुके हैं, जबकि 13 लोगों को मौत की खबर है। जापान में भी कोरोना वायरस के कई मामले सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक यहां करीब 190 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हैं। इस बीच कोरोना वायरस की मार मेक्सिको के बीयर ब्रांड कोरोना पर भी पड़ रही है, जिसकी खरीद में अचानक गिरावट दर्ज की गई है।

corona beer,coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus coronabeer connection,coronavirus news,weird news

कोरोना बीयर का हालांकि कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है, फिर भी एक जैसे नाम होने की वजह से लोगों में इसे लेकर खौफ बढ़ गया है और उन्‍होंने इसकी खरीद बंद कर दी है, जबकि इसकी गिनती दुनिया के सबसे लोकप्रिय बीयर ब्रांड्स में से एक के तौर पर होती है। कोरोना अमेरिका में प्रचलित टॉप थ्री बीयर ब्रांड्स में से एक है। पहले नंबर पर जहां गिनीज है, दूसरे नंबर पर हाइनेकेन और तीसरे नंबर पर कोरोना का नाम आता है। बाजार पर नजर रखने वाली एक कंपनी के अनुसार, अमेरिकी वयस्कों में इस बीयर को खरीदने का रूझान घटा है और यह दो साल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। इसकी वजह इंटरनेट पर कोरोना वायरस और कोरोना बीयर को लेकर कन्‍फ्यूजन बताया जा रहा है।

corona beer,coronavirus,coronavirus outbreak,coronavirus coronabeer connection,coronavirus news,weird news

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि चीन में कोरोना वायरस को लेकर मचे कोहराम के बीच इंटरनेट पर कोरोना बीयर को लेकर भी सर्च बढ़ गया है और लोग दोनों के बीच कनेक्‍शन तलाशने लगे हैं। खासकर सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर कई पोस्‍ट्स, मीम्‍स और वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बीयर ब्रांड के प्रति लोगों का नजरिया बदला है और डर की वजह से वे इससे दूरी बनाई जा रही है।

कोरोना बीयर की खरीद घटने की वजह से कंपनी को पिछले दो महीनों में तकरीबन 17 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। मार्केट एजेंसी के अनुसार, कोरोना बज स्कोर इस साल की शुरुआत में 75 के अधिकतम स्‍तर पर था, जो अब घटकर 51 पर पहुंच गया है।

जाने कैसे लेता है कोरोना वायरस इंसान की जान?
कोरोना वायरस का खौंफ ले रहा जान, जानें लक्षण और बरतें ये सावधानियां
कोरोना वायरस का कहर जारी, बचाव के लिए अपने आहार में शामिल करें ये चीजें
कोरोना वायरस का कोहराम जारी, जानें कैसे करें इसका खात्मा

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत की हत्या में कोर्ट का फैसला
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
वैशाली नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के 7 मासूमों ने गंवाई जान; परिजनों से मिलकर भावुक हुईं DM
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
4. जेल नंबर 4 में आशुतोष रांका, नंबर 2 में सौरव दास; कब मिलेगी जमानत?
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
राहुल गांधी का आरोप- प्रदर्शनकारी छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्रा की एक कान की सुनने की क्षमता गई
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
महुआ मोइत्रा ने जेल में बंद CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास का किया समर्थन, बोलीं- ‘बॉयज, मैं आपके साथ हूं’
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: फांसी की सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, सौरभ के परिवार ने कहा- मिला न्याय
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
हाई बीपी में राहत दे सकता है शीतली प्राणायाम, जानें जीभ से सांस लेने का सही तरीका और जरूरी सावधानियां
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल; विनोद चतुर्वेदी और अभय सिंह ने बताई वजह
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
नवरात्रि पर लाड़ली बहनों को 1834 करोड़ रुपये की सौगात, सीएम मोहन यादव ने जारी की 41वीं किस्त
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो न हों परेशान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को हर बूथ पर लगेंगे कैंप
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी पर सोना महापात्रा का तंज, बोलीं- लोकतंत्र सुधारने से पहले हिमाचल की हालत सुधारिए
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन