न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Teddy Day Special : इस दिन के शुरुआत की अनोखी कहानी हैरान करने वाली

क्या आप जानते हैं कि इस टेडी बियर डे की शुरुआत कैसे हुई थी जो कि बेहद ही अनोखी कहानी हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 10 Feb 2020 1:07:09

Teddy Day Special : इस दिन के शुरुआत की अनोखी कहानी हैरान करने वाली

7 फ़रवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी हैं जो कि 14 फरवरी तक चलेगा। आज 10 फ़रवरी हैं जो कि टेडी बियर डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता हैं। इस दिन सभी कपल अपने पार्टनर को उनकी पसंद का टेडी बियर देकर ओप्यार जताते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस टेडी बियर डे की शुरुआत कैसे हुई थी जो कि बेहद ही अनोखी कहानी हैं। तो आइये जानते है इस अनोखी कहानी के बारे में।

जी दरअसल, टेडी बियर डे सेलिब्रेट करने के पीछे 14 नवंबर 1902 की एक दिलचस्प घटना है। कहा जाता है इस दिन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट मिसिसिपी में शिकार पर गए थे। जहां उनके सहायक होल्ट कोलीर ने एक काले भालू का शिकार करने के लिए पेड़ से बांध दिया। लेकिन रूजवेल्ट ने भालू का शिकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि एक बंधे हुए और तड़पते हुए जानवर को मारना शि‍कार के नि‍यमों के खि‍लाफ है। वहीं रूजवेल्ट ने भले ही भालू को नहीं मारा मगर इस भालू का एक कार्टून बना लिया। कार्टून बनाने वाले आर्टिस्ट क्लिफोर्ड बेरीमैन ने इस घटना पर आधारित एक कार्टून बनाया, जो कि 16 नवंबर, 1902 को द वॉशिंगटन पोस्ट अखबार में भी छापा गया था।

बाद में रुजवेल्ट के इस कार्टून को मॉरिस मिकटॉम नाम के एक रूसी यहूदी ने देखा जो ब्रुकलिन में दिन में टॉफियां बेचते थे । कहा जाता है मॉरिस दिन में टॉफियां बेचते थे और रात में अपनी पत्नी के साथ मिल कर सॉफ्ट टॉय बनाते थे। कार्टून से प्रभावित होकर मिकटॉम ने एक कपड़े से भालू का बच्चे का खिलौना बनाया और अपनी दुकान पर रखा और नीचे लिखा टेडी बीयर। टेडी इसलिए, क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट का निक नेम टेडी था और उन्होंने एक बीयर की जान बचाई थी। वहीं मिकटॉम ने एक ऐसा खिलौना बना कर राष्ट्रपति रूजवेल्ट को भी भेजा और उन्होंने तुरंत इसके लिए अपना नाम इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी। अपनी तरह एक अकेला और अनोखा खिलौना लोगों को काफी पसंद आया। यहां तक कि मिकटॉम ने अपनी आइडियल नोवेल्टी एंड टॉय कंपनी की स्थापना कर दी और जमकर इस खिलौने का उत्पादन किया। उसी के बाद से टेडी बीयर प्यार का प्रतीक बन गया और 10 फरवरी के दिन को टेडी डे मनाया जाने लगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
दिल्ली में जारी प्रदर्शन के बीच सरकार की अहम पहल, सोनम वांगचुक से मिलने मेदांता पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बेटे की फिक्र है, लेकिन आंदोलन से पीछे हटने को नहीं कहेंगे; हिंसक झड़पों के बाद अभिजीत दीपके के माता-पिता ने सरकार पर साधा निशाना
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
बीमार पत्नी ने तोड़ा दम, सदमे में पति की भी चली गई जान; यूपी में साथ उठी दोनों की अर्थी
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
एक पैर में जूता, सीढ़ियों पर बैठे राहुल गांधी; रिहाई के बाद पीएम मोदी से की बड़ी अपील
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
CM थलापति विजय की पार्टी TVK की दोटूक मांग, 'NEET खत्म हो, मेडिकल शिक्षा पर राज्यों का हो पूरा अधिकार'
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
जेनेरिक दवाओं पर लगेगा 200% टैरिफ, ट्रंप के फैसले से भारत को बड़ा झटका
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग