न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'ब्लू व्हेल' कभी नहीं ले पाती पानी में सांस, जानें इससे जुड़े अन्य कई रोचक तथ्य

'ब्लू व्हेल' वर्तमान समय की सबसे बड़ी मछली है जिसका वजन हाथियों से भी कई गुणा ज्यादा बड़ा हैं। आज हम आपके लिए 'ब्लू व्हेल' से जुड़ी ऐसी कई जानकारी लेकर आए हैं जो बेहद रोचक हैं। 

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 20 Jun 2019 6:30:01

'ब्लू व्हेल' कभी नहीं ले पाती पानी में सांस, जानें इससे जुड़े अन्य कई रोचक तथ्य

हाल ही में, व्हेल की उल्टी की तस्करी से जुड़ी खबरें सामने आई हैं जिसकी कीमत करोड़ों में होती हैं। व्हेल समुद्र का सबसे बड़ा जीव होता हैं और इसकी कई प्रजातियां पाई जाती हैं जिसमें से एक हैं 'ब्लू व्हेल'। 'ब्लू व्हेल' वर्तमान समय की सबसे बड़ी मछली है जिसका वजन हाथियों से भी कई गुणा ज्यादा बड़ा हैं। आज हम आपके लिए 'ब्लू व्हेल' से जुड़ी ऐसी कई जानकारी लेकर आए हैं जो बेहद रोचक हैं और आप इसके बारे में शायद ही जानते होंगे। तो आइये जानते हैं 'ब्लू व्हेल' के बारे में।

- आपको जानकर हैरानी होगी कि नीली व्हेल समेत सभी व्हेले पानी में सांस नही ले सकती। इन के सिर पर एक छेद होता है और जब यह पानी से निकलकर गोता लगाती है तो उसी छेद की सहायता से सांस लेती हैं।

- नीली व्हेल बहुत ही प्राचीन जीव है जिसकी उत्पत्ति 5 करोड़ साल पहले हुई मानी जाती है।

- एक नीली व्हेल 30 मीटर तक लंबी और 180 टन तक वज़नी हो सकती है। इस तरह से नीली व्हेले अब तक मिलने वाले डायनासोर के सबसे बड़े कंकाल (27मीटर) से भी बड़ी होती हैं।

interesting facts,the blue whale,facts about the blue whale

- बीसवीं सदी की शुरूआत में नीली व्हेले पृथ्वी के लगभग सभी महासागरों में प्रचुर मात्रा में थी पर लगातार शिकार होने के कारण इनकी आबादी मजह 12 हज़ार तक ही रह गई है।

- नीली व्हेल की गर्दन बहुत लचीली होती है जो तैरते समय गोल घूम सकती है। व्हेल की पूँछ के अंत में दो सिरे उसे तैरते समय मुड़ने में सहायता करते हैं।

- एक औसत नीली व्हेल का जीवन काल 70 से 90 वर्ष का होता है।

- Blue Whale अपनी सांस को 35 मिनट से लेकर 2 घंटे तक रोक सकती है।

- व्हेल अपने दूसरे साथियों से संपर्क करने के लिए एक खास प्रकार की आवाज़ निकालती है जो बहुत ही मधुर होती है और उन्हें कई मीलो तक सुना जा सकता है।

- नीली व्हेल के दिल का वज़न 600 किलोग्राम तक होता है और वह एक मिनट में सिर्फ 9 बार ही धड़कता है।

- नीली व्हेल 90 दिन तक बिना सोए रह सकती है। सोते समय भी उनका आधा दिमाग जागता रहता है जबकि आधा सोया रहता है।

interesting facts,the blue whale,facts about the blue whale

- नीली व्हेलों का भोजन अन्य छोटी – छोटी मछलियां होती है और यह एक दिन में 4 टन से 6 टन तक भोजन खा सकती हैं। भोजन की ज्यादातर उर्जा वह सुरक्षित करके रख लेती है जिसकी वजह से वह 200 दिन तक बिना खाए भी रह सकती हैं।

- नील व्हेल की खोपड़ी की लंबाई 5.8 मीटर तक नापी गई है फिर भी इनके दिमाग का वज़न महज 7 किलोग्राम तक होता है।

- नीली व्हेल अन्य मछलियों की तरह अंडे नही देती ब्लकि यह सीधे बच्चे पैदा करती है। नीली व्हेल एक बार में सिर्फ एक बच्चा ही पैदा कर सकती है।

- यह व्हेले जब बच्चे को जन्म देती है तो उसकी लंबाई 8 मीटर तक और वज़न 4 टन (4000 किलो) तक होता है। यह बच्चे रोज़ाना अपनी मां का 200 से 300 लीटर दूध पी जाते हैं।

- नीली व्हेल अपने फेफड़ों में एक बार में 5 हज़ार लीटर से ज्यादा हवा एकत्रित कर सकती हैं।

- Blue Whale 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकती हैं।

- नील व्हेलों का शिकार मुख्य तौर पर उनके मास को लिए होता था जो कि बहुत महंगा और स्वादिष्ट होता था। परंतू अब व्हेलों के शिकार पर रोक लगा दी गई है जिससे भविष्य में इनकी जनसंख्या बढ़ने के आसार हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप