न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इंडोनेशिया : अनोखा गांव जहां माएं नहीं रहतीं, पिता संभालते हैं बच्चे

पूर्वी इंडोनेशिया में एक ऐसा गांव है जिसे लोग बिना मां वाला गांव कहते हैं। दरहसल इस गांव में माएं नहीं रहतीं। यहां की लगभग सभी माएं दूसरे देशों में नौकरी के लिए जा चुकी हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 15 May 2019 8:47:07

इंडोनेशिया : अनोखा गांव जहां माएं नहीं रहतीं, पिता संभालते हैं बच्चे

पूर्वी इंडोनेशिया में एक ऐसा गांव है जिसे लोग बिना मां वाला गांव कहते हैं। दरहसल इस गांव में माएं नहीं रहतीं। यहां की लगभग सभी माएं दूसरे देशों में नौकरी के लिए जा चुकी हैं। मां के गांव छोड़ने पर बच्चों को संभालने की जिम्मेदारी पिता की होती है। ज्यादातर घरों में यही स्थिति होने के कारण पड़ोसी एक-दूसरे के बच्चे की देखभाल में भी मदद करते हैं। ज्यादातर मांओं के विदेश में नौकरी करने का मकसद बच्चों को बेहतर परवरिश और जीवन देना है। यहां के बच्चों के लिए मां को जाते देखना बेहद इमोशनल पल होता है। यहां कुछ बच्चे ऐसे भी हैं जिनके माता-पिता दोनों ही विदेश में रहते हैं। उन्हें ऐसे स्कूल में रखा गया है जहां वे रहते हैं और पढ़ाई भी करते हैं। ऐसे स्कूलों को यहां की स्थानीय महिलाओं और माइग्रेंट राइट समूहों द्वारा चलाया जा रहा है। यहां के ज्यादातर मर्द किसानी और मजदूरी करके घर का खर्चा उठाते हैं, वहीं महिलाएं विदेशों में घरेलू नौकर या नैनी बनकर काम कर रही हैं। पूर्वी इंडोनेशिया से महिलाओं के विदेश जाने का सिलसिला 1980 के दशक में शुरू हुआ था।

विदेश में दुर्व्यवहार किया जाता है

विदेश में नौकरी करने वाली कुछ महिलाएं वतन लौट आती हैं, क्योंकि कानूनी नियम न होने के कारण उनके साथ विदेश में दुर्व्यवहार किया जाता है। कुछ माएं अपने वतन कफन में लिपटकर आती हैं। वहीं कुछ ऐसी हैं जिनको काम पर रखने वाले लोग बुरी तरह पीटते हैं।

indonesia motherless village,weird story,omg

शारीरिक सम्बंध भी बनाए जाते हैं

कुछ महिलाओं को बिना पैसा दिए वापस भेज दिया जाता है। जबरदस्ती शारीरिक सम्बंध भी बनाए जाते हैं। यही कारण है कि यहां के गांव में बच्चों की शक्ल-सूरत में भी विभिन्नता है। 18 साल की फातिमा यहां के दूसरे टीनएजर्स से अलग हैं। लोग उन्हें आश्चर्यचकित होकर देखते हैं। वे कहती हैं कुछ लोग कहते हैं तुम बेहद सुंदर हो क्योंकि अरब से हो। लेकिन गांव के लोगों की तरह न दिखने के कारण स्कूल में चिढ़ाया जाता है। फातिमा कहती हैं उन्होंने अपने सउदी अरब में रहने वाले पिता को कभी नहीं देखा, लेकिन वे मुझे पैसे भेजते थे। कुछ समय पहले उनकी मौत हो गई, इससे हमारा जीवन बेहद कठिन हो गया। मां ने सउदी अरब में ही दूसरी नौकरी तलाश ली है।

indonesia motherless village,weird story,omg

एली सुसियावटी कहती हैं जब मैं 11 साल की थी तभी मेरी मां मुझे दादी के सहारे छोड़ गई थीं। माता-पिता अलग होने के कारण मुझे मेरी मां को सौंपा गया था। मां मार्शिया सउदी अरब में हेल्पर की नौकरी करती हैं। एली स्कूल की अंतिम वर्ष की छात्र हैं और बताती हैं मां के जाने के बाद सब कुछ बेहद परेशान करने वाला था। एली वानासाबा नाम के गांव में रहती हैं।

indonesia motherless village,weird story,omg

करीमतुल अदिबिया की उम्र 13 साल है। मां उसे 1 साल की उम्र में ही छोड़कर चली गई थीं। उसे मां के साथ बिताया गया एक पल भी याद नहीं है। करीमतुल की देखभाल उनकी आंटी कर रही हैं। वे बताती हैं- मुझे याद है फोन पर एक बार मेरी मां आन्टी से लड़ रही थीं कि मेरी बेटी मुझे क्यों नहीं जानती। आन्टी ने कहा था, उनकी मेरे साथ कोई तस्वीर नहीं है। मैं उन्हें याद करती हूं और गुस्सा भी आता है क्योंकि वह बेहद कम उम्र में मुझे छोड़कर चली गई थीं। करीमतुल अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात करती है। दोनों एक-दूसरे को मैसेज भेजते हैं, लेकिन संबंध उतने मधुर नहीं है जो मां-बेटी के बीच होने चाहिए। करीमतुल कहती हैं अब जब भी मेरी मां यहां आती हैं तब मैं आन्टी के साथ ही रहती हूं। करीमतुल की आन्टी नौ बच्चों की और देखभाल करती हैं। जिनमें से एक बच्चा उनका भी है। इनमें से ज्यादातर ऐसे बच्चे हैं जिनकी माएं विदेश में काम करने गई हैं।

(इनपुट दैनिक भास्कर के साथ)

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
AAP की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ कांग्रेस में शामिल, पार्टी छोड़ने की वजह भी बताई
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
हमले में घायल पायलट स्मित मच्छार से मिले UAE के डिप्टी PM, 174 लोगों की जान बचाने के साहस को सराहा
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
सत्यभामा पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर भड़के विजय, बोले- महिलाओं के खिलाफ ऐसी भाषा स्वीकार नहीं
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 चोंग सोंग को 11-7 से हराया, भारत को दिलाया एशियन गेम्स का 20वां गोल्ड
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
‘पैर नहीं टूटा था...’, ममता की 2021 की चोट पर शुभेंदु अधिकारी के दावे से गरमाई बंगाल की सियासत
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- परमाणु हथियार नहीं बनाने देंगे; युद्ध खत्म होते ही गिरेंगी तेल की कीमतें
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप
सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौत से मचा हड़कंप