न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एक आम इंसान ने रोका 'इंडिया गेट' पर होने वाला आतंकी हमला, जानें कैसे

पहले इंडिया गेट पर सेना की तैनाती नहीं होती थी और आप इंडिया गेट के पास जाकर उसे छू भी सकते थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 15 Feb 2020 9:20:47

एक आम इंसान ने रोका 'इंडिया गेट' पर होने वाला आतंकी हमला, जानें कैसे

दिल्ली का इंडिया गेट भारत की शान कहा जाता हैं जो कि पर्यटन के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। यहां पर सैलानियों का जमावड़ा लगा ही रहता हैं। क्या आपको पता हैं कि पहले इंडिया गेट पर सेना की तैनाती नहीं होती थी और आप इंडिया गेट के पास जाकर उसे छू भी सकते थे। लेकिन 23 फरवरी, 2003 को सबकुछ बदल गया और अचानक वहां सेना के जवान तैनात हो गए। यह सब हुआ एक आतंकी हमले की साजिश की वजह से जिसे एक आम इंसान में रोका था। तो आइये जानते हैं इस पूरे मामले के बारे में।

दरअसल, कश्मीर में साल 2002 में मारे गए एक आतंकी की डायरी के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई दिनों से एक ईमेल आईडी की जांच कर रही थी, जिसपर अजीबोगरीब मैसेज आ रहे थे और उस ईमेल से मैसेज भेजे भी जा रहे थे। हालांकि उस मैसेज से कुछ खास पता नहीं चल पा रहा था और चूंकि ईमेल भी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के साइबर कैफे से भेजे जा रहे थे, इसलिए पुलिस को भी उसे भेजने वाले को ढूंढने में परेशानी हो रही थी। लेकिन फिर भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल उस ईमेल आईडी पर नजर बनाए हुए थी। इस मिशन को लीड कर रहे थे तत्कालीन एसीपी प्रमोद कुशवाहा।

weird news,weird incident,terror attack,india gate,terror code

13 फरवरी, 2003 को अचानक नेहा नाम से बनी एक ईमेल आईडी पर मैसेज आया, जिसने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को और भी चौकन्ना कर दिया। इस मैसेज में फुटबॉल और मैच का जिक्र किया गया था। यहां दिल्ली पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि फुटबॉल का मतलब शायद बम हो सकता है और मैच का मतलब धमाका यानी आतंकी हमला। हालांकि यह धमाका कब होगा और कहां होगा, इसके बारे में उस मैसेज में कोई जिक्र नहीं किया गया था। इसी बीच 18 फरवरी को एक दूसरे ईमेल आईडी से एक दूसरे ईमेल आईडी पर मैसेज आया, जिसमें एक कोड लिखा हुआ था। बस फिर क्या था, एसीपी प्रमोद कुशवाहा की स्पेशल सेल की टीम उस कोड को डिकोड करने में जुट गई।

स्पेशल सेल की टीम ने दिन-रात एक कर दिया, फिर भी वो उस खुफिया कोड को डिकोड करने में नाकाम रही। इस दौरान कई क्रिप्टोलॉजिस्ट से भी मदद मांगी गई, लेकिन वो भी इस कोड को डिकोड करने में असफल रहे। दरअसल, क्रिप्टोलॉजिस्ट खुफिया कोड को डिकोड करने वाले विशेषज्ञ को कहा जाता है। चूंकि कोड डिकोड नहीं हो रहा था तो स्पेशल सेल की टीम तो परेशान थी ही, साथ ही साथ जिनके नेतृत्व में यह मिशन हो रहा था, वो एसीपी प्रमोद कुशवाहा भी परेशान थे।

इसी बीच 19 फरवरी को प्रमोद कुशवाहा से मिलने के लिए उनके दफ्तर उनके स्कूल का एक दोस्त आया, जो बेरोजगार था। उसका नाम था विवेक ठाकुर। चूंकि प्रमोद कुशवाहा उस कोड को लेकर काफी परेशान थे, इसलिए विवेक के पूछने पर उन्होंने उस कोड के बारे में उसे बता दिया और कहा कि हमारी टीम इसे डिकोड ही नहीं कर पा रही है। अब यह बताने की देर थी कि विवेक उस कोड को डिकोड करने में जुट गया। उसने काफी मेहनत की और आखिरकार वह उस खुफिया कोड को डिकोड करने में सफल रहा।

weird news,weird incident,terror attack,india gate,terror code

दरअसल, उस कोड में 'इंडिया गेट' पर आतंकी हमले की बात कही गई थी और तारीख तय की गई थी 25 फरवरी, 2003। इधर, जब कोड को लेकर यह पूरी तरह से पक्का हो गया कि डिकोड सही है तो इसकी जानकारी गृह मंत्रालय को दी गई। 22 फरवरी की देर रात तत्कालीन गृहमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर एक आपात बैठक बुलाई गई, जिसमें देश की खुफिया एजेंसियों के प्रमुख, गृह सचिव और दिल्ली पुलिस (स्पेशल सेल) के संयुक्त पुलिस आयुक्त नीरज कुमार भी शामिल थे। नीरज कुमार ने बैठक में शुरू से लेकर अंत तक की सारी बातें विस्तार से बताई और खासकर उस कोड के बारे में। इसके बाद सरकार द्वारा वो फैसला लिया गया, जो कभी नहीं हुआ था।

23 फरवरी, 2003 की सुबह-सुबह इंडिया गेट के आसपास बड़ी संख्या में सेना की तैनाती कर दी गई। इसके अलावा सेना के टैंक भी वहां मौजूद थे। अब चूंकि इंडिया गेट के पास ऐसा नजारा लोगों ने कभी नहीं देखा था, लिहाजा वो यह देखकर चौंक गए, क्योंकि अक्सर लोग सुबह-सुबह इंडिया गेट के पास टहलने या जॉगिंग करने के लिए आते थे। इस दौरान लोगों को इंडिया गेट के बिल्कुल पास जाने पर रोक लगा दी गई।

इस घटना का जिक्र नीरज कुमार ने अपनी किताब 'खाकी फाइल्स: इनसाइड स्टोरीज ऑफ पुलिस इन्वेस्टिगेशन' में किया है। उन्होंने बताया है कि 18 फरवरी को उस संदिग्ध ईमेल आईडी पर आखिरी बार मेल आया था। इसके बाद मेल आने पूरी तरह से बंद हो गए। इससे यह अंदाजा लगाया जाता है कि सेना की तैनाती की वजह से आतंकियों ने इंडिया गेट पर हमला करने का अपना इरादा बदल दिया। बताया जाता है कि इस पूरी साजिश के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर और मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड आतंकी जकीउर रहमान लखवी था। इसी वजह से उस खुफिया कोड को 'दा लखवी कोड' के नाम से भी जाना जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
CJP मार्च को दिल्ली पुलिस ने क्यों नहीं दी मंजूरी? कमिश्नर ने सुप्रीम कोर्ट में बताई वजह
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
तिहाड़ जेल में जमीन पर सो रहे CJP के आशुतोष रांका और सौरभ दास, सुरक्षा के लिए 24 घंटे पहरा; ब्लेडबाजी का भी खतरा
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
अंकिता भंडारी केस में क्यों आया दुष्यंत गौतम का नाम? वायरल ऑडियो से शुरू हुआ विवाद, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
राहुल गांधी और ओवैसी की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CEC ज्ञानेश कुमार से जुड़े विवाद पर नजरें
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
अंकिता भंडारी के परिवार से मिले राहुल गांधी, बोले- उनकी इंसाफ की लड़ाई में कांग्रेस साथ; मां ने की राष्ट्रपति से अपील
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
चौथे टी20 में भारत की हार के बाद श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को ठहराया जिम्मेदार, सीरीज 2-2 से बराबर
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
अंकिता भंडारी के माता-पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल; सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
IPL 2027: हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर संकट, रोहित या तिलक में किसे मिलेगी कमान?
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
10 अक्टूबर को क्यों बंद किया गया मोबाइल इंटरनेट? केंद्र ने बताई वजह; नोटिस पर SC से माफी मांगी
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
मैरी मिलबेन की अभिजीत दीपके को चेतावनी, बोलीं- कामयाब नहीं हुए तो अमेरिकी डोनर छोड़ देंगे साथ
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
CJP प्रदर्शन में शामिल होने के बाद इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस, 28 अक्टूबर तक की मोहलत
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
राहुल गांधी की SIR याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज, 26 अक्टूबर को सुनवाई की संभावना; ओवैसी ने भी दी चुनौती
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव को झटका, सपा के तीन बागी विधायक आज थामेंगे भाजपा का दामन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन
Tecno Spark 50s 5G भारत में 16 अक्टूबर को होगा लॉन्च, Burgundy Red और Breeze Blue कलर में आएगा फोन