न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस खास वजह से वैलेंटाइन डे पर ही नीलाम होगा 72 साल पहले मिला यह उल्कापिंड

72 साल पहले मिला एक उल्कापिंड वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2019) पर नीलाम हो सकता है। इस उल्कापिंड (Meteorite) की खास बात यह है कि यह दिल (Heart Shape Meteorite) के आकार का है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 07 Feb 2019 12:39:50

इस खास वजह से वैलेंटाइन डे पर ही नीलाम होगा 72 साल पहले मिला यह उल्कापिंड

72 साल पहले मिला एक उल्कापिंड वैलेंटाइन डे (Valentine Day 2019) पर नीलाम हो सकता है। इस उल्कापिंड (Meteorite) की खास बात यह है कि यह दिल (Heart Shape Meteorite) के आकार का है। ब्रिटिश ऑक्शन हाउस क्रिस्टी इसकी ऑनलाइन नीलामी करेगा। नीलामी को लेकर क्रिस्टी का कहना है कि उल्कापिंड 1947 में साइबेरिया में मिला था और इसकी कीमत इसके वजन के आधार पर निर्धारित की जाएगी।

क्रिस्टी के साइंस और नेचुरल हिस्ट्री विशेषज्ञ जेम्स हास्लोप का कहना है कि करीब 320 मिलियन साल पहले एस्टेरॉयड बेल्ड से अलग हो गया था। ये 12 फरवरी, 1947 को वायुमंडल के छोटे उल्कापिंडों में टूटकर साइबेरिया के सिखोट-एलिन पर्वत पर आग के गोले के रूप में गिरा था।

भारी कीमत पर बिके हैं उल्कापिंड : क्रिस्टी के कई उल्कापिंड के टुकड़े भारी कीमत पर बिक चुके हैं। 2016 के एक ऑक्शन में उल्कापिंड का एक टुकड़ा 1.3 लाख डॉलर (86 लाख रुपये) में बिका था। मशहूर मैगजीन मैकेनिक्स के अनुसार अब तक का सबसे महंगा उल्कापिंड 2012 में बिका था। इसकी कीमत 3.3 लाख डॉलर (2 करोड़ रुपये) थी।

चांद और मंगल ग्रह के टुकड़े बेहद कीमती : जियोलॉजी डॉट कॉम नामक अमेरिकी वेबसाइट के अनुसार चांद और मंगल ग्रह से आए टुकड़ों की अच्छी खासी कीमत मिलती है। इनकी कीमत एक हजार डॉलर प्रति ग्राम से शुरू होती है। यानी ये टुकड़े सोने से भी महंगी कीमत पर बिकते हैं। वहीं वो उल्कापिंड जिन्हें क्लासिफाइड नहीं किया जा सकता, आधा डॉलर प्रति ग्राम की कीमत पर बिकते हैं।

कैसे तय होती है कीमत? :
पहले उल्कापिंड की कीमत उसके वजन से तय होती थी। लेकिन अब नीलामी के लिए चार चीजों पर गौर किया जाता है। जैसे इनका आकार, रंग, वजन और उल्कापिंड से जुड़ी कहानी। उदाहरण के तौर पर अगर संबंधित उल्कापिंड किसी खास ग्रह या धूमकेतू का हिस्सा है तो उसकी कीमत काफी बढ़ जाती है। वहीं इनके आकार से भी इनकी कीमत और खासियत बढ़ जाती है।

इनका आकार धरती की हीट शील्ड में एक दिशा में एंट्री करने के कारण बनता है। 72 साल पुराना ये उल्कापिंड अपने दिल के आकार के कारण वैलेंटाइन डे पर नीलाम होगा। वहीं इन आकारों में पैराबोला शेप यानी अंडे के जैसा आकार भी भारी कीमत पर बिकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

कुदरती तरीके से चाहिए चमकदार और सफेद दांत, इन 5 चीजों को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें

  • खराब खानपान से दांत पीले हो जाते हैं
  • महंगे ट्रीटमेंट के बिना दांतों को चमकदार बनाएं
  • घरेलू नुस्खों से दांत सफेद और मजबूत बनते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
83 की उम्र में भी अमिताभ बच्चन का जज़्बा बरकरार, एक दिन में पूरी की 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
योगी से तुलना पर सम्राट चौधरी का स्पष्ट जवाब, बोले- मैं सम्राट चौधरी हूं; अतिक्रमण होगा तो कार्रवाई तय
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
हैदराबाद में YouTuber मसूद चांदी की घर में घुसकर हत्या, साले समेत तीन पर आरोप; जांच में जुटी पुलिस
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
FIFA वर्ल्ड कप के बीच अमेरिका की किरकिरी, इंग्लैंड टीम का ट्रेनिंग सामान चोरी; पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज
टीएमसी में बढ़ी हलचल! भूपेंद्र यादव से मिले सुदीप बंदोपाध्याय, बगावत की अटकलें तेज